IMD: MP-छत्तीसगढ़ में गर्मी दिखाएगी तेवर, यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट, यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर आने वाले मौसम को लेकर कर्मचारी कह दिया गया है। कई राज्यों में लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD

IMD Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी तो कहीं पर बारिश का दौर देखा जा रहा है। हालांकि, बीते दिनों से चली आ रही है बारिश के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है।

मौसम के बदलते हुए मिजाज के बीच एक बार फिर भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहने वाली है। यह चेतावनी देश के एक बड़े हिस्से को लेकर जारी की गई है।

यहां हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा बिहार झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना केरल आंध्र प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है वहां का टेंपरेचर के पार पहुंच चुका है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टेंपरेचर 42 डिग्री है। लेकिन यहां हीट वेव की स्थिति निर्मित नहीं होगी।

राजधानी दिल्ली में गर्मी की बात करें तो यहां तेज गर्मी का असर जारी रहने वाला है। फिलहाल यहां ब्लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

यहां हीटवेव से मिलेगी राहत

आईएमडी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में इस समय आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है। अफगानिस्तान से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। जिसका सीधा सीधा असर पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में होने वाला है। यहां पर आने वाले एक हफ्ते में हीटवेव की संभावना कम है।

यहां होगी बारिश

फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस चल रहा है। जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई कमी नहीं आने वाली है, बल्कि ये बढ़ सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews