IMD Weather Alert : जारी है शीतलहर, बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 04 January 2024 : देश में कड़ाकेदार सर्दी पड़ रही है, उत्तर भारत तेज सर्दी और ठिठुरन से कांप रहा है, शीतलहर जारी है, बुधवार को राजधानी दिल्ली में पूरे दिन कोहरा छाया रहा, हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी रखा है, आईएमडी ने अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

पंजाब, हरियाणा में कोल्ड डे की चेतावनी  

भारत मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि 4 जनवरी और 5 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति होने की संभावना है, साथ ही 5 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति होने की संभावना है, मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सर्द मौसम देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट 

मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए IMD में कहा कि 04 जनवरी और 05 जनवरी को पंजाब, बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र नई दिल्ली ने कहा है कि 6 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है जिसके चलते इन राज्यों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है।

ऐसी रहेगी तापमान की चाल 

आईएमडी ने अपडेट बताते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश 

बारिश का अपडेट जारी करते हुए IMD ने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, उत्तर और दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 4 और 5 जनवरी को लक्षद्वीप में छिटपुट से भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की/छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews