IMD Weather Alert : चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग का तमिलनाडु में कहर, NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी, अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

IMD Weather Alert

IMD Weather Update 4 December 2023 : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु सहित अन्य दक्षिणी राज्यों को प्रभावित कर रहा है , चेन्नई में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, तूफान रौद्र रूप लेता दिखाई दे रहा है जिसका असर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, ओडिशा पर भी एक दो दिन में दिखाई देगा।

भारत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफ़ान अभी और सक्रिय हो सकता है इसके जल्दी ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पहुँचने की सम्भावना है जिसके कारण देश के कई राज्य भारी बारिश से तरबतर हो जायेंगे, मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश और तूफ़ान की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 

उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन दोनों राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी वहीं कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी साथ ही मंगलवार 5 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी फिर इसका असर कम हो जायेगा।

तटीय आंध्र प्रदेश: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 4-5 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी। 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

रायलसीमा: यहाँ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है, 5 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, उसके बाद इसमें कमी आएगी।

तेलंगाना:  तेलंगाना में 4-5 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा: 4 और 6 दिसंबर को दक्षिण तटीय और आसपास के दक्षिण आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 5 दिसंबर को उसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली का ऐसा रहेगा मौसम 

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में 4-9 दिसंबर तक मध्यम से घने कोहरे के बाद मध्य रात्रि तक आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। यहाँ रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews