IMD Weather Alert : जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश, हरियाणा पंजाब में घने कोहरे का अनुमान, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 16 December 2023 : भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी भारी बारिश होने की संभावना हैं, उधर जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी का अनुमान है , अन्य राज्यों में हलकी बारिश संभव है।

इन राज्यों में बारिश और कोहरे का अनुमान? 

आईएमडी ने कहा है कि 16 से 19 दिसंबर के बीच दक्षिण तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है वहीं 16 और 17 दिसंबर को केरल में भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय अलग अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

कहाँ होगी बर्फ़बारी?

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में अभी बर्फ़बारी का पूर्वानुमान जारी किया है, यहाँ कई हिस्सों में तापमान शून्य से बहुत नीचे चला गया है, आईएमडी ने 16 और 17 दिसंबर को जम्मू कश्मीर , मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शिमला (6.8) , मसूरी (6.2) की तुलना में बहुत कम था , मौसम विभाग ने कहा कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews