1 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Weather Update

IMD Weather Update today 1 February 2024 :  देश के मौसम में अब कई राज्यों में उतार चढाव दिखाई दे रहा हैं, कहीं धूप खिल रही है तो कहीं बारिश का दौर है, कहीं कोहरा छाया हुआ है तो कहीं शीतलहर बरक़रार है, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान तेजी से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं जिससे मौसम का मिजाज बदल जायेगा।

इन राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना 

IMD ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अलावा अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से लेकर बारिश की संभावना है। इसके अलावा 4 फरवरी तक जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बर्फबारी होने की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और ठंडी सतही हवाएं देश के उत्तरी राज्यों को प्रभावित करेंगी।

2 और 3 फरवरी को इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

आईएमडी ने पूर्वानुमान बताते हुए कहा है कि कल 2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में और 3 फरवरी को इन्हीं राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरा छाया रहेगा।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश के साथ हुई, बढ़ी ठंड 

मौसम विभाग ने बताया कि आज गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी में आंधी के साथ भारी बारिश हुई, बुधवार को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट से मध्यम बारिश हुई जिसके कारण सर्दी बढ़ गई, जिससे शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं सुबह और शाम के दौरान घना कोहरा बरकरार रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews