IMD Weather Update : देश के मौसम का बदला मिजाज, बर्फ़बारी ने बढ़ाई सर्दी, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 8 December 2023 : बंगाल की खाड़ी में पिछले दिनों आये चक्रवाती तूफान मिचौंग के कमजोर पड़ने के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है, उधर पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है उसके अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग अब पूर्वोत्तर तेलंगाना, दक्षिण आंध्र प्रदेश और दक्षिण आतंरिक ओडिशा के निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ गया है लेकिन अभी भी इसके कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

इन सभी राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, बिहार , झारखण्ड, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, मिजोरम , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और असम में अलग अलग जगह हलकी, मध्यम और तेज बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने बढ़ाई सर्दी 

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फ़बारी हो रही है जिसके चलते उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास लगे राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में चल रही तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews