IMD Weather Update : दक्षिण भारत के इन राज्यों में चक्रवाती तूफ़ान का असर, बारिश का अलर्ट जारी

IMD Weather Alert

IMD Weather Update Tody 3 December 2023 : चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग का खतरा अभी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर बना हुआ है, बंगाल की खाड़ी में दक्सिं पश्चिम क्षेत्र पर बना डिप्रेशन अब गहरे डिप्रेशन में बदल चुका है, उधर एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहा है जो वहां के मौसम को प्रभावित कर रहा है ।

दिसंबर में कई राज्यों में चलेगी शीतलहर 

भारत मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर, उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के हिस्सों में शीतलहर चलेगी, दिसंबर में इन क्षेत्रों में बारिश होगी, कुछ हिस्सों में कम तो कही सामान्य से अधिक बारिश होगी ।

हरियाणा के ऊपर भी एक पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ को दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में देखा जा रहा है जो चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिख रहा है, इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और दूसरा पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर भी दिख रहा है।

4 दिसंबर को यहाँ पहुंचेगा चक्रवाती तूफान 

आईएमडी के मुताबिक चक्रवाती तूफान मिचौंग अभी भी सक्रिय है, 4 दिसंबर की दोपहर तक गहरा दबाव दक्ष्ण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुँच सकता है इसके बाद ये आंध्र प्रदेश के तट के समानान्तर आगे की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है और फिर 5 दिसंबर की सुबह तक चक्रवात के रूप में नेल्लोर और काकीनाडा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं 

मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम के इस परिवर्तन के कारण तेज हवाएं चलेंगी जिसकी रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, उधर निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी आज तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर बारिश की आशंका जताई है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका 

मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग अलग स्थानों पर बारिश होगी, छत्तीसगढ़ में अलग अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी, बिजली भी गिरने की संभावना है     इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में और असम तथा मेघालय में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews