IMD Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 20 January 2024 : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा जारी है और अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड में घना कोहरा  

आईएमडी ने कहा कि अभी पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है।

इन राज्यों में कोल्ड डे के हालात 

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिम राजस्थान और पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

इन राज्यों को भी डराएगा कोहरा 

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 23 जनवरी तक उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी  

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों यानि दिल्ली एनसीआर के हालात को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, हालाँकि दिल्ली में कोल्ड डे कहीं कहीं जगह कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की संभावना भी है।

यहाँ तापमान में गिरावट की संभावना   

IMD ने अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक शेष उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में 21 और 22 जनवरी को शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में पड़ सकता है पाला 

इसके अलावा 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है, 21 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान और 20 एवं 21 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। 21जनवरी तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ज़मीन पर पाला पड़ने की भी संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews