IMD Weather Update : सर्दी से कांपे उत्तर भारत के लोग, 15 दिसंबर तक और नीचे गिरेगा पारा, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

IMD weather Update Today

IMD Weather Update Today 12 December 2023 : उत्तर भारत में बहुत तेज सर्दी और शीतलहर के कारण लोग कांपने लगे हैं , पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस से नीचे चल रहा है, उधर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अभी 15 दिसंबर तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

कहाँ बारिश की संभावना कहाँ गिरेंगे ओले? 

भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में केरल और माहे में बारिश हो सकती है साथ ही आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है, 13 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में ऐसी स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर के राज्यों का कैसा रहेगा हाल? 

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में पंजाब के कई हिस्सों में और अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर के राज्य, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अगले 48 घंटों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में शून्य से कितने नीचे गया पारा ?

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक  श्रीनगर में पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, इसके अलावा गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस एक बीच रिकॉर्ड किया गया।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, , मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी फ़िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी के चलते सर्दी बढ़ सकती है , सुबह के समय कोहरा भी रहेगा लेकिन धूप निकलने से तेज सर्दी का अहसास होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews