IMD Weather Update : दक्षिण भारत में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर के राज्यों में छाएगी धुंध, जानें अपने राज्य का हाल

imd rainfall, imd weather update

IMD Weather Update 9 Decembe 2023 : देश का मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है, दक्षिण भारत में जहाँ बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी ने उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ा दी है, कई राज्यों में अभी भी सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है ।

देश के किन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा ?

पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी ने राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी बढ़ा दी है, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है ।  उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा हो सकता है । आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य असम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में आज से 11 दिसंबर तक धुंध रह सकती है।

किन राज्यों में बारिश के आसार?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखण्ड, तेलंगाना में हलकी बारिश हो सकती है, जबकि असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और वहीँ पूर्वोतर के राज्यों में 9 से 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है ।

किस क्षेत्र में तीन दिन तक बारिश की संभावना? 

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में 11 दिसंबर से तीन दिन तक  बारिश हो सकती है इतना ही नहीं केरल, माहे, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों बारिश हो सकती है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews