IMD Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में माइनस 3 डिग्री से नीचे तापमान, इन राज्यों में ओले गिरने और बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 11 December 2023 : उत्तर भारत अब कड़ाके की सर्दी की चपेट में आने लगा है , राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल रविवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा, रविवार 10 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  वहीँ श्रीनगर में तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 24 घंटों में सिक्किम, पश्चिम बंगाल में अलग अलग जगह ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है,  जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

कहीं होगा कोहरा, कहाँ ओले गिरने की चेतावनी?

भारत मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा छाए रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर आज 11 दिसंबर को और असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में कल 12 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दे सकता है, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान में ठिठुरन बढ़ने की आशंका जताई है , IMD ने 12 दिसंबर को सिक्किम और पश्चिम बंगाल में कहीं कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी दी है।

तापमान के बारे में क्या सोचता है मौसम विभाग 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी, 15 दिसंबर तक धीरे धीरे प्रदेश में तापमान नीचे आएगा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है, इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ  जगह हलकी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

राजधानी दिल्ली की बात की जाये तो सोमवार को अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट संभव है, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है,  उधर पूरे सप्ताह दिल्ली के घने कोहरे की चादर में लिपटी रहने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews