IMD Weather Update: ओडिशा, झारखंड सहित कई राज्यों में लू की चेतावनी, पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ तूफान की आशंका

Weather Update

IMD Weather Update Today 03 April 2024 : भारत का मौसम अभी करवटें ले रहा हैं, देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग मौसम है कहीं कहीं अभी से लू सताने लगी हैं गर्म हवाएं परेशानी बढ़ाने लगी है तो कहीं कहीं अभी भी बारिश और बर्फ़बारी जनजीवन को प्रभावित कर रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी देखी गई है। जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,मुजफ्फराबाद मेंअलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

अगले पांच दिनों का संभावित हाल 

IMD ने पूर्वानुमान में बताया कि अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है, 5 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

लू की चेतावनी

आईएमडी ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के लिए 6 अप्रैल तक के लिए लू यानि हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

बारिश और तूफान की संभावना

आईएमडी ने कहा है कि असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश और तूफान की गतिविधि होना संभावित है, गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है। असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है।

ऐसी है तापमान की चाल 

ओडिशा में 6 अप्रैल तक गर्म रात की स्थिति रहने की उम्मीद है, जबकि गर्म और आर्द्र मौसम के तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews