
IMD Weather Update Today 13 March 2024 : देश का मौसम लगातार बदल रहा है , अलग अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है, कहीं वर्षा हो रही है ओलावृष्टि हो रही है तो कहीं मौसम का तापमान बढ़ रहा है, भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। कई राज्यों में आंधी, तूफान, बर्फ़बारी बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में यहाँ हुई बारिश और बर्फ़बारी
पिछले 24 घंटों का हाल बताते हुए भारत मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर, जम्मू कश्मीर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फ़बारी हुई, असम, मेघालय, ओडिशा में भी अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
इन राज्यों में अगले 24 घंटों में होगी बारिश और बर्फ़बारी
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 मार्च को अलग अलग स्थानों पर तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ हल्की मध्यम बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है, 14 मार्च को इस क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है, वहीं उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 13 मार्च को अलग अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं
IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पंजाब, हरियाणा में 13 मार्च को गरज बिजली और तेज हवाओ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार की हवाओं के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है, आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में 13, 14 और 16 मार्च को और पूर्वी मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 16 और 17 मार्च को छिटपुट गरज के साथ बारिश बिजली गिरने और तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की संभावना है।
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की मध्यम वर्षा और बर्फ़बारी की संभावना रहेगी, कल से कम होने और परसों से पूरी तरह थम जाने की संभावना रहेगी, 16 मार्च से पूर्वी भारत और उससे सटे मध्य भारत में तूफान आंधी आने की संभावना है।
ये मौसम प्रणाली प्रभावित कर रही
मौसम प्रणाली की जानकारी देते हुए IMD ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ 66 डिग्री देशांतर के आसपास स्थित है, एक चक्रीय परिसंचरण दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के पास है एक अल्प दबाव की रेखा आन्तरिक उड़ीसा से चलकर मध्य पूर्व अरब सागर की तरफ जा रही है, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बादल दिखाई दे रहे हैं वहीं पंजाब हरियाणा में कुछ हिस्सों में बादल दिखाई दे रहे हैं ।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

