IMD Weather Update Today : दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फ़बारी, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Update

IMD Weather Update Today 14 March 2024 : भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी लाएगा। IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान है।

हिमाचल में तूफ़ान और बारिश ने जनजीवन किया अस्तव्यस्त 

पिछले 24 घंटों के मौसम का अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश हुई और तूफान आया जिससे राज्य में राजमार्ग बंद हो गए। बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया, राज्य के लाहौल और स्पीति में 255 सड़कें, किन्नौर में दस, कुल्लू में छह, चंबा में पांच, मंडी में दो और शिमला और कांगड़ा जिलों में एक-एक सहित 280 सड़कें और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं, जबकि 280 बिजली ट्रांसफार्मर और तीन जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं, आईएमडी ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना 

पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक उप-हिमालयी और गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। 17 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है, वहीं अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

राजधानी दिल्ली के मौसम का ऐसा है हाल 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल बताते हुए अपडेट किया कि बुधवार को मौसम में बदलाव देखा गया, शहर के कुछ हिस्सों में दोपहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश नहीं होने का अनुमान भी जताया है, हालांकि इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना बताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews