IMD Weather Update Today : बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश, J&K, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फ़बारी की संभावना, दिल्लीवासियों को सता रही गर्मी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 21 March 2024 :  भारत मौसम विभाग ने आज जारी मौसम अपडेट रिपोर्ट में कहा कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसके कारण आज गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना 

IMD ने कहा कि जो मौसम प्रणाली इस समय है उसे देखते हुए 26 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ, होगी बर्फ़बारी 

आईएमडी ने कहा है कि 23 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे 21 से 24 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

बुधवार रहा राजधानी दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन  

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार का दिन साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, बुधवार 20 मार्च को पारा बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। आंकड़ों के अनुसार 14 मार्च को दिल्ली में इससे पहले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने आज गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews