IMD Weather Update Today : सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की चेतावनी, पूर्वोत्तर में बारिश, J&K , हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फ़बारी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today  23 March 2024 : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में आने वाले दिनों में कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है, आईएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण निचले से मध्य क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर असम और उसके पड़ोसी क्षेत्रों पर स्थित है जो मौसम को प्रभावित कर रहा है, मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात और एक 26 मार्च को सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेंगे ।

पूर्वोत्तर के राज्यों में वर्षा

IMD ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम में 26 मार्च तक छिटपुट गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 23 मार्च, 25 और 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा कि 23 मार्च को सिक्किम में और 23, 25 और 26 मार्च को असम और मेघालय में अलग-अलग भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा बिहार में 23 और 24 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दो ताजे पश्चिमी विक्षोभ करेंगे मौसम को प्रभावित 

आईएमडी ने कहा है कि दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है, पहला 23 मार्च की रात से और दूसरा 26 मार्च की रात से आने की उम्मीद है। इसके परिणामस्वरूप, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और आसपास के इलाकों में आज और कल छिटपुट गरज के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फ़बारी होने का अनुमान 

इसके अलावा, 26 और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है, जो 28 तारीख को तेज हो जाएगी। उत्तराखंड में भी आज से 28 मार्च तक छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में मार्च 2024 में विभिन्न तारीखों पर अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

लू की चेतावनी

आईएमडी ने कहा कि 22 मार्च से 26 मार्च की अवधि के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews