26 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: मध्य भारत में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने व बारिश की संभावना, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फ़बारी के आसार

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 26 February 2024:  देश का मौसम पल पल बदल रहा है, लेकिन आधिकांश राज्य अभी भी सर्दी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने आने वाले 48 घन्टों के लिए बहुत से मैदानी राज्यों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, बारिश की संभावना जताई है, इसके अलावा 1 और 2 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के राज्यों में भारी बर्फ़बारी की संभावना जताई है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फ़बारी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जारी अपने दैनिक मौसम बुलेटिन में बताया कि 29 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जो 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को और 1 मार्च से पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी हिस्सों वाले क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है, इसके प्रभाव से भारी बर्फ़बारी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड  में 1 और 2 को भारी बर्फ़बारी होगी।

मध्य भारत में दो दिन आंधी तूफान, बारिश, ओलावृष्टि  

बुलेटिन में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्य भारत में 26 और 27 को आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है, उन्होंने बताया कि उत्तर दक्षिण दिशा में एक विस्तृत ट्रफ़ लाइन है, अल्प दबाव की रेखा है, एक दूसरी  रेखा मध्य पूर्व अरब सागर से होते हुए  दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश तक जाती दिखाई दे रही है , इन हवाओं से दक्षिण मध्य प्रदेश दक्षिण छत्तीसगढ़ , उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी मराठवाडा और इसके आसपास के मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होगी, यहाँ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर भी बादलों का डेरा

IMD ने बताया कि अभी जो एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में बादल बने हुए हैं पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर भी बादलों का डेरा जमा हुआ दिखाई दे रहा है इसके कारण कुछ स्थानों पर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज और कल हल्की बारिश होगी, उधर मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी आदनी तूफान देखने को मिलेगा , यहाँ बर्फ़बारी होगी।

दक्षिण के राज्यों में मौसम गर्म 

उधर आईएमडी ने ये भी कहा है कि एक ट्रफ लाइन के प्रभाव के चलते अगले 6-7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 29 फरवरी तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। जबकि दक्षिणी राज्यों केरल और तमिलनाडु में आज और रायलसीमा में 28 फरवरी तक गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews