कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, छुट्टियां निरस्त, विभाग ने दिए ये निर्देश

mp employees news

DEMO PIC

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश और हिमाचल के बाद अब उत्तर प्रदेश में गायों में लंपी रोग का खतरा बढ़ने लगा है। गोवंश में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संक्रमण की दृष्टि से लखनऊ मंडल को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, इस खतरे को देखते हुए 29 अगस्त से 03 सितंबर तक लंपी प्रभावित सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी छह दिवसीय अभियान चलाने को कहा है।वही पशुपालन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. UP Weather: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पशुपालन विभाग ने लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज सोमवार 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अभियान चलाने को कहा है।इसमें टीम-9 के नोडल अधिकारी सभी स्थितियों का जायजा लेंगे और फिर सारी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। खास बात ये है कि इन मंडलाें को लेकर विभाग इतना गंभीर है कि यहां के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। नोडल अधिकारियों को भी इन मंडलों में ही रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के निर्देश के अनुसार, सभी नोडल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और गोवंश की सुरक्षा, आवश्यक औषधियां आदि की स्थिति देखेंगे। पशुपालकों के साथ बैठक करेंगे और पशुओं के खाने से लेकर पूरी स्थिति की जांच करेंगे।साथ ही देंखेंगे की यदि कहीं इस बीमारी से संक्रमित पशु की मौत हो गई है तो शव का निस्तारण प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है या नहीं। हरियाणा की सीमा से सटे होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस रोग के फैलने का खतरा ज्यादा होने के चलते चिकित्सकों के साथ पैरावेट्स और गो-सेवकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मौसम में बदलाव, 5 जिलों-4 संभागों में बारिश का अलर्ट, फिर खुलेंगे बरगी के गेट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बता दे कि दो दिन पहले ही लखनऊ के सभी गो आश्रय स्थलों में किसी भी नए पशु को रखे जाने और पशुओं की खरीद-फरोख्त, पशु मेला व पशु हाट और गाय-भैंसो के आवागमन पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वही पशुपालन विभाग के सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विभाग ने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था कर ली है, अगर संक्रमण को कोई मामला मिलता है तो उस पशु को पास के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया जाएगा। नगर निगम से संक्रमित पशु को केन्द्र तक लाने में मदद ली जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews