पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जनवरी से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन

minimum wage

Pensioners Pension Update : राजस्थान के लाखों पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशनरों (वृद्धावस्था,‎ विधवा, विशेष योग्यजन) के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है, जिसे ई मित्र के माध्यम करवाया जाना है। जिन पेंशनरों ने अबतक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे 31 दिसंबर 2022 से पहले पूरी कर लें, अन्य पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (वृद्धावस्था,‎ विधवा, विशेष योग्यजन) के तहत नियमित पेंशन प्राप्त करने के लिए 31 दिसंबर 2022 तक बायोमैट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। पूर्व में ओटीपी द्वारा सत्यापन की व्यवस्था को समाप्त कर बायोमैट्रिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।माह दिसंबर के अंत तक शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन के अभाव में पेंशन भुगतान संभव नहीं हो सकेगा।

पेंशनर्स पेंशन सत्यापन करवाने के लिए आधार कार्ड, जन आधार कार्ड आदि दस्तावेजों को नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर ले जाकर पेंशन सत्यापन करवा सकते है। यदि किसी भी पेंशनधारी ने ई मित्र से सत्यापन नहीं करवाया तो इस माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिलेगा।

ये बातें भी है जानना जरूरी

  • पेंशनधारक द्वारा वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से कर सकते है।अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आई रिस स्कैन से भी किया जा सकता है।
  • यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है,तो अधिकारी स्वयं की SSO आईडी द्वारा SSP पोर्टल पर संबंधित पेंशनर का PPO नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews