कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, ईपीएफओ की अहम बैठक आज, अधिक पेंशन पर फैसला संभव, सिस्टम-सॉफ्टवेयर अपडेट करने पर भी होगी चर्चा!

Employees’ Provident Fund Organisation : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।  1 नवंबर को ईपीएफओ के 71वें स्थापना दिवस से पहले आज मंगलवार को केन्द्रीय न्यासी बोर्ड सीबीटी (EPFO CBT Meeting 2023) की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बढ़ी हुई पेंशऩ पर फैसला हो सकता है वही सिस्टम के पुराने होने और ढंग से काम ना करने का भी मुद्दा बैठक में रखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सरकार से आईटी सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को हाईटेक करने की मांग की गई है।

आज मंगलवार को अहम बैठक, बढ़ी हुई पेंशन पर हो सकता है फैसला

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को ईपीएफओ के सीबीटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को कर्मचारी पेंशन योजना के तहत उच्च पेंशन के लिए आवेदनों और भुगतान पर फैसला लिया जा सकता है।वही पेंशन की गणना और भुगतान पर फैसला हो सकता है।हालांकि ईपीएफओ ने इसे लेकर कैलकुलेटर जारी किया है, जिसे कर्मचारियों को समझने में दिक्कत आ रही है।

सीबीटी एजेंडा के अनुसार,उच्च पेंशन के लिए पेंशनभोगियों और सदस्यों से सत्यापन के लिए 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और वर्तमान में ईपीएफओ द्वारा प्रक्रियाधीन हैं।संबंधिक कर्मचारियों और नियोक्ताओं से वेतन विवरण समेत अन्य जानकारियां मांगी जा रही है।

हायर पेंशन के लिए आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर

ईपीएफओ ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए  वेबसाइट पर जानकारी अपलोड और वेतन विवरण जमा करने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दी है। ईपीएफओ से ईपीएस के तहत उच्च पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कार्यान्वयन पर एक स्थिति रिपोर्ट प्रदान करने की उम्मीद है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री की अध्यक्षता वाली सीबीटी ईपीएफओ का शीर्ष निर्णय लेने वाला निकाय है। इस वित्तीय वर्ष में सीबीटी की यह पहली बैठक होगी।संगठन ने पत्र लिखकर सीबीटी के सभी सदस्यों को आने का कहा है।

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा 

बैठक में एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में निवेश, सेवानिवृत्ति निधि प्रबंधक पेंशन आवेदनों पर कार्रवाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और अधिक पद सृजित करने ,अन्य मदों में संचालन में मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए ईपीएफओ के कार्य नियमावली में संशोधन आदि सीबीटी की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भी रखे जाने की उम्मीद है।

पुराने सिस्टम और वेबसाइट की कमियों पर भी चर्चा 

इन दिनों ईपीएफओ की बेवसाइट का बुरा हाल है।पुराने सिस्टम और आईटी में कमियों के चलते बार बार काम अटक रहे है, जिसके कारण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अधिकारियों को काम करने और कर्मचारियों को पीएफ का पैसा निकलने समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसमें हायर पेंशन (Higher Pension) के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और अप्रूवल का काम भी अटका हुआ है, संभावना है कि आज मंगलवार को होने वाली  ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।हालांकि EPFO ने जुलाई-2023 में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था और  आईटी सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को हाईटेक करने की मांग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews