Hindi News

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकती है पेंशन, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
अगर आपने लाइफ सर्टिफिकेट तय समय तक जमा नहीं किया तो दिसंबर महीने से आपकी पेंशन रोकी जा सकती है। यह प्रमाणपत्र यह साबित करता है कि पेंशनर जीवित हैं और पेंशन का हकदार है।
पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकती है पेंशन, जानें डिटेल्स

देशभर के लाखों पेंशनरों के लिए काम की खबर है। पिछले वर्ष जिन पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था वो 30 नवंबर 2025 तक ही वैलिड है, ऐसे में दिसंबर महीने से पेंशन पाने के लिए जरूरी है कि 30 नवंबर तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर दें। 60 साल से 80 साल से अधिक के पेंशनर्स को एक से 30 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है। 30 नवंबर तक जो पेंशनभोगी यह सर्टिफिकेट जमा नहीं कराएगा, उसे दिसंबर से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी।हालांकि बाद में लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने पर बकाया अमाउन्ट के साथ पूरी पेंशन की राशि खाते में आ जाती है।पेंशनर्स अपने जीवन प्रमाण पत्र को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र

जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य शासकीय संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नही। नियम के तहत 60 साल से 80 साल की उम्र वाले हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। 80 साल के सुपर सीनियर पेंशनर को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में ये सर्टिफिकेट जमा करना होता है।

छत्तीसगढ: अब मोबाईल ऐप से बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों के लिए डिजिटल सुविधा प्रारंभ करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत पेंशनर अपने घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे।रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित जिले के सात प्रमुख स्थानों पर जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों को प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगी। जिन पेंशनरों को मोबाइल ऐप का उपयोग करने में कठिनाई होती है, वे अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। जो पेंशनर स्वास्थ्य कारणों या अन्य परिस्थितियों के कारण घर से बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर पहुंचकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी।

कैसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

  • ऑनलाइन जमा करने के लिए पेंशनर्स को Jeevan Pramaan पोर्टल या UMANG ऐप का उपयोग कर सकते है। आधार के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र जनरेट होता है। ऑफलाइन जमा करने के लिए वे बैंक शाखा, CSC केंद्र या डोरस्टेप बैंकिंग सेवा से घर बैठे भी आसानी से जमा करने की सुविधा मिलती है।
  • UMANG ऐप से सीधे बायोमेट्रिक सत्यापन कर प्रमाणपत्र बनाया जाता है। फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा भी शुरू हो गई है, जिससे फिंगरप्रिंट देने में असमर्थ पेंशनर्स मोबाइल कैमरे की मदद से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन जमा के लिए पेंशनर्स Jeevan Pramaan वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर, बैंक खाता संख्या और पेंशन प्राधिकरण का नाम दर्ज करते हैं। आधार आधारित फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के बाद पेंशनर्स को एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त होता है, जिसे पेंशन भुगतान एजेंसी ऑनलाइन एक्सेस कर सकती है।जीवन प्रमाण पेंशनर्स के लिए एक डिजिटल सर्विस है जो बायोमेट्रिक तरीके से ऑथेंटिकेट कर उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करता है। जानकारी के लिए https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाया जा सकता है।
  • बुजुर्ग अपने घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, इसके लिए ‘डोरस्टेप बैंकिंग’ और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) एलायंस की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज के जरिए बुजुर्ग अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) घर बैठे जमा कर सकते हैं।यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के  ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है। आप अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करें, या Post Info मोबाइल ऐप के जरिए रिक्वेस्ट डालें।
  • आधिकारिक पोर्टल https://ccc.cept.gov.in/ServiceRequest/request.aspx पर जा कर भी डोरस्टेप सर्विस का रिक्वेस्ट जमा कर सकते हैं।डोरस्टेप सर्विस के लिए आधार नंबर एक्टिव , पेंशन खाते से लिंक ,मोबाइल नंबर बैंक या डाकघर में रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके साथ ही पेंशन की जानकारी जैसे PPO नंबर, पेंशन का प्रकार और भुगतान एजेंसी तैयार रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews