शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जुलाई माह के वेतन भुगतान पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएगी राशि?

बिहार शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे, तब तक उन्हें जुलाई महीने का वेतन नहीं दिया जाएगा।
salary news

Bihar Employees Teacher Salary : बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जुलाई महीने के वेतन को लेकर ताजा अपडेट आया है। कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा अपने कर्मचारियों शिक्षकों की जानकारी शिक्षा विभाग को ना देने के चलते वेतन में देरी हो सकती है।

वेतन भुगतान में देरी का ये है बड़ा कारण

दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग ने दो महीने पहले सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए थे कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की पद, संख्या और वेतनमान समेत सारी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाए, लेकिन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय के अलावा अबतक कई विश्वविद्यालयों ने अबतक रिपोर्ट सब्मिट नहीं की है, जिसके चलते अबतक जुलाई का वेतन जारी नहीं किया गया है। इस देरी के लिए शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कुलसचिवों को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी भेजेंगे, तभी मिलेगा जुलाई का वेतन

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कुलपतियों को कहा गया है कि कई बार निर्देश देने पर भी विश्वविद्यालयों की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में रिपोर्ट भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही कहा है कि जो विश्वविद्यालय अपनी रिपोर्ट को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करेगा और और रिपोर्ट भेजेगा ,उसके बाद ही संबंधित विश्वविद्यालयों को जुलाई का वेतन राशि उपलब्ध कराया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews