सास ने किचन में बहू को बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर सिर पटका, वीडियो वायरल

सास ने किचन में बहू को बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर सिर पटका, वीडियो वायरल

Mother-in-law beat daughter-in-law badly, video viral : सास बहू में लड़ाई, ससुराल वालों से विवाद जैसी बातें नई नहीं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है..जहां सास बुरी तरह बहू की पिटाई कर रही है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया है।

जानकारी के मुताबिक डोरी नगर इलाके में भूप प्रकाश नाम का शख्स अपनी पत्नी रानी देवी और बेटे बहू के साथ रहता है। बेटे की शादी कई साल पहले हो चुकी है और उसकी तीन बेटियां हैं। भूप प्रकाश के बेटे की कोई पक्की नौकरी नहीं है और इस कारण भी घर में अक्सर विवाद होता रहता है। यहां सास बहू के बीच भी हमेशा तनातनी रहती है और आए दिन कोई न कोई झगड़ा हो जाता

भूप प्रकाश की बहू का कहना है कि उसकी तीन बेटियां हैं और बेटा न होने के कारण सास हमेश ताने मारती है। अब जो घटना हुई है उसमें देखा जा सकता है कि किचन में सास अपनी बहू को बुरी तरह पीट रही है। बहू खुद को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन सास उसपर बुरी तरह हावी है। यहीं एक छोटी बच्ची लगातार रो रही है। जब ये घटना हो रही थी तो भूप प्रकाश के बेटे ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सास ससुर को धारा 151 के तहत शांतिभंग में पाबंद कर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews