
CM Mohan Yadav in Chhattisgarh : मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रायपुर में उन्होने सीएम विष्णु देव साय निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री साय से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
सीएम विष्णु देव साय की प्रशंसा की
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती पर आना हुआ है मुझे इस बात की प्रसन्नता है। जब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक था तब मैं विद्यार्थी परिषद का प्रदेश मंत्री था। मुझे लग रहा है मैं हमारे पुराने मध्य प्रदेश में आया हूं। मैं घर में ही हूं..घर से बाहर नहीं हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगाातार प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से हमारी सरकार की जो मूल दृष्टि है, विकास के सभी क्षेत्रों में काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे जाना। छत्तीसगढ़ वायु की गति से आगे जा रहा है। मेरी बहुत बधाई और शुभकामनाएं।’
जनता से किया आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि उपज मंडी, राजनांदगाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया। वहां उन्होने प्रदेश की पूर्व की कांंग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि ‘उन्होने सारे विकास के काम बंद कर दिए और विकास पर ताला लगा दिया। कांग्रेस की आदत है हर चीज में मीनमेख निकालना। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है और हम जनता की सेवा करना जानते हैं। यहां अब विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बेहतरीन काम हो रहा है। हमें लगता था कि मध्य प्रदेश थोड़ा बड़ा राज्य है है, वहां विकास के अधिक कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ थोड़ा छोटा राज्य है। लेकिन यहां आकर पता चला है कि बड़े मियां तो बड़े मियां..छोटे मियां सुभानअल्लाह। इतना तो हम भी नहीं दे पाएं..जितना छत्तीसगढ़ वालों ने दिया है। ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है।’ सीएम मोहन यादव ने आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जनता बीजेपी को चुनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”922376856″]
छत्तीसगढ़ की पवित्र धरा पर मैं आज आया हूं…
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से विकास कर रहा है : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/ZgaoOdf26d
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 12, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

