प्रेमिका ने प्रेमी को जहर दिया, फोन पर कहा ‘जहर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना’

प्रेमिका ने प्रेमी को जहर दिया, फोन पर कहा ‘जहर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना’

सांकेतिक तस्वीर

Girlfriend poisoned Boyfriend : कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ होता है। लेकिन अगर मोहब्बत ही जंग बन जाए तो इससे खतरनाक कुछ नहीं हो सकता। कई बार प्रेम की राह में ऐसे पड़ाव भी आते हैं जब बेहद मुश्किल विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करना पड़ता है। ऐसे समय अगर विवेक से काम नहीं लिया तो किसी बड़े हादसे या अपराध की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के एटा से।

17 मार्च को हाथरस निवासी 22 साल के अंकित पुंढीर की मौत हो गई। इस मामले में अब तीन सनसनीखेज कॉल रिकॉर्डिं सामने आई हैं। य फोन कॉल अंकित और उसकी प्रेमिका चित्रा के बीच हुए जो एटा की रहने वाली है। इन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। ये शादी भी करना चाहते थे लेकिन चित्रा के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होने जबरन चित्रा की शादी बुलंदशहर के एक युवक से कर दी। लेकिन शादी के बाद भी दोनों मिलते रहे। इस कारण चित्रा का भाई अमित नाराज रहता था और अंकित को लेकर उसके मन में खासा गुस्सा था।

16 मार्च को चित्रा ने अंकित को फोन किया और एटा बस स्टैंड पर बुलाया। वहां उसने अंकित को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कुछ देर बाद अपने घर चली गई। इस कोल्ड ड्रिंक में जहर था जो खुद चित्रा ने मिलाया था। कुछ देर बाद अंकित की तबियत खराब होने लगी तो वो बस से मैनपुरी के लिए निकल गया। रास्ते से अंकित ने अपने भाई को फोन किया और कहा कि उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया गया है। अंकित को मैनपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया और यहां उसके पास चित्रा का फोन आया। अंतिम सांसे गिन रहे अंकित ने फोन पर हांफती आवाज में ‘हैलो हैलो’ कहा ..चित्रा ने कुछ देर बाद जवाब दिया ‘कुछ न हो तो फांसी लगा लेना..गुडबाय।’ इसपर अंकित ने कहा ‘ओके..कुछ और भी खिलाना हो तो वो भी खिला दो।’ इसके जवाब में चित्रा ने कहा ‘बस ऐसे ही अपनी जान दे दो।’ यही कॉल रिकॉर्डिंग अब पुलिस के हाथ लगी है और इसे सुनकर सभी हैरत में हैं।

इस रिकॉर्डिंग को सुनकर लग रहा है जैसे चित्रा ने ये जानने को फोन किया था कि अंकित की मौत हो गई है या नहीं। इसक अलावा भी दो और कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें चित्रा अंकित पर उससे मिलने आने के लिए दबाव बना रही है। इसमें भी वो कुछ ऐसी बातें कह रही है जिससे लगता है कि वो पहले ही इस हत्या की योजना बना चुकी थी। पहले य रिकॉर्डिंग अंकित के घरवालों को मिली जिसे उन्होने पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद उसके घरवालों ने एटा कोतवाली नगर में चित्रा, उसके पति हेमंत, भाई अमित समेत एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews