साल भर तक किया छुट्टी न मिलने का बहाना, शहर में रचाई दूसरी शादी, भनक लगने पर पहली पत्नी ने की जमकर धुलाई

Pitai

Professor married for the second time, first wife beat him fiercely : अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस बात को बेहतर समझ सकते हैं कि छुट्टी मिलना कितना कठिन होता है। ख़ासकर प्राइवेट सेक्टर में तो छुट्टियों की बहुत मारामारी है। जीवन चलाने के लिए एक अदद नौकरी की दरकार तो सभी को है..ऐसे में बाक़ी कई स्थितियों से समझौता करना ही पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ नोएडा के एक प्रोफ़ेसर के साथ। वो लगभग सालभर तक अपनी पत्नी को कहते रहे कि छुट्टी नहीं मिल रही है, लेकिन जब इस बात का राज़ खुला तो प्रोफ़ेसर महोदय की पत्नी ने जमकर उनकी धुलाई की।

छुट्टी न मिलने का बहाना, रचाई दूसरी शादी

ये शख़्स ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है। ये बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला था और दनकौर की एक यूनिवर्सिटी में काम पढ़ाता था। 2020 में उसकी शादी खुर्जा की ही एक महिला से हुई थी और इस दंपत्ति का एक बच्चा भी है। पिछले एक साल से प्रोफ़ेसर अपने घर नहीं गया था और हर बार छुट्टी न मिलने का बहाना बना रहा था। कुछ समय तक तो उसकी पत्नी ने ये बात मान ली, लेकिन लगातार जब घर न आने का यही कारण बताया गया तो उसे शक हुआ।

पहली पत्नी ने जमकर पिटाई की

आख़िरकार एक दिन पत्नी अपने घरवालों के साथ उसकी तलाश में ग्रेटर नोएडा आ पहुँची। यहाँ वो शख़्स बार बार अपना कमरा बदल रहा था। किसी तरह पत्नी ने उसे खोजा और जो असलियत सामने आई, वो देखकर उसके ग़ुस्से का ठिकाना न रहा। दरअसल उसके पति ने यहाँ दूसरी शादी रचा ली थी और अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। इसके बाद पहली पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुँचा। इधर पति ने अपनी पहली पत्नी को साथ रखने से साफ़ मना कर दिया है। लेकिन पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती और इस आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews