गुजरात में भी पंजाब वाला दांव, अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा CM उम्मीदवार का नाम

गुजरात में भी पंजाब वाला दांव, अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा CM उम्मीदवार का नाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब में चुनाव जीत कर सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब उसी तर्ज पाए गुजरात में भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात में भी पंजाब वाला दांव खेल दिया। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी कर गुजरात की जनता से उसकी पसंद के मुख्यमंत्री का  नाम पूछा है, जिसे चेहरा बनाकर पार्टी चुनाव लड़ेगी।

गुजरात में भले ही अभी चुनावों की तारीखें घोषित नहीं हुई है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी से पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वो माहौल बना रहे हैं कि गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है इसलिए भाजपा का विकल्प केवल आम आदमी पार्टी है और जनता उसे बहुत पसंद कर रही है।

ये भी पढ़ें – रामसेतु फिल्म सभी देखे, भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों हुए है बेनकाब : डॉ नरोत्तम मिश्रा

केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से गुजरात (Gujarat elections) में लगातार कैम्पेन कर रहे हैं। आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब वाला दांव गुजरात  में भी खेल दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 6357 000 360 जारी करते हुए कहा कि गुजरात के लोग खुद बताएं कि उनका अगला CM कौन हो उन्होंने जारी किये गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज या फिर वॉइस मैसेज करने या फिर मेल आईडी aapnocm@gmail.com पर ई-मेल करके 3 नवम्बर शाम 5 बजे तक सुझाव मांगे हैं।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 94 ट्रेन, IRCTC की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews