प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में किया रोड शो, 600 ड्रोन से किया गया स्वागत

PM-Modi's-Dhar-visit-campaign-start-for-loksabha-election

गांधीनगर, डेस्क रिपोर्ट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने सूरत में 2.7 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सूरत वासियों ने उनके स्वागत में चार चांद लगा दिए। बता दें कि आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने 600 ड्रोन कैमरे से उनका स्वागत किया। बता दें कि यह सभी स्वदेशी यानी अपने देश में निर्मित ड्रोन कैमरे थे। वहीं, अपने सूरत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 36 वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद वो अहमदाबाद, सूरत, भावनगर और अंबाजी में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। केवल इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और राजकोट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 334 करोड़ रुपए से बने 3 हजार 526 घरों का लोकार्पण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें – रणवीर सिंह ने दीपिका संग अपने रिश्ते को लेकर दिया यह बयान, जानकर रह जाएंगे दंग

बता दें कि सुरत में रोड शो करने के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘सूरत के लोग वो दौर कभी भूल नहीं सकते, जब महामारियों को लेकर, बाढ़ की परेशानियों को लेकर यहां दुष्प्रचार को हवा दी जाती थी। यहां के व्यापारियों से मैंने एक बात कही थी कि अगर सूरत शहर की ब्रांडिंग को गई तो हर सेक्टर, हर कंपनी की ब्रांडिंग अपने आप हो जाएगी। आज सूरत के सभी लोगों ने ऐसा कर के दिखा दिया है। मुझे खुशी है कि आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहर में सूरत का नाम है।”

यह भी पढ़ें – EOW का एक्शन, बिजली कंपनी का इंजीनियर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने कहा कि, “पिछले 20 वर्षों में सूरत ने बाकी शहरों की अपेक्षा तेजी से प्रगति की है। यह प्रसिद्धि आपकी मेहनत का ही प्रमाण है। यहां के नए ड्रेनेज सिस्टम ने शहर को नया जीवन दान दिया है। नई टेक्नोलॉजी से शहर को स्वच्छ करने में बहुत मदद मिली है। यहां झुग्गियों की संख्या में भी काफी कमी आई है। झुग्गी-बस्ती में रहने वाले करीब 80 हजार गरीब लोगों के लिए घर बनाए गए हैं। इससे इनके जीवन में सुधार आया है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद घर भी तेजी से बन रहे हैं और दूसरी अन्य सुविधाएं भी तेजी से मिलने लगी हैं।”

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री 1 अक्टूबर को 5G सर्विस करेंगे लांच, होंगे कई बड़े बदलाव

वहीं, से ठीक 1 महीने पहले 27 अगस्त को प्रधानमंत्री दो दिवसीय गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 7500 खादी कारीगर महिलाओं के साथ मिलकर चरखा चलाया था। इस दौरान उन्होंने साबरमती नदी पर बने अटल ब्रिज का लोकार्पण किया था। साथ ही भुज में 44,100 करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास किया था।

यह भी पढ़ें – कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, मिलेगा नए संशोधित वेतनमान का लाभ, पेंशन भत्ते में 15 फीसद तक की वृद्धि, अक्टूबर से वेतन में होगी वृद्धि

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews