खेल-खेल में डेढ़ साल के मासूम का सिर कुकर में फंसा, डॉक्टर्स ने कटर से काटकर बचाई जान

खेल-खेल में डेढ़ साल के मासूम का सिर कुकर में फंसा, डॉक्टर्स ने कटर से काटकर बचाई जान

आगरा, डेस्क रिपोर्ट। खेल खेल में कभी कभी छोटे बच्चों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामनें आया है। आगरा जिले के लोहामंडी के खाती पाड़ा इलाके में डेढ़ साल के बच्चें का सिर कुकर में फंस गया, बच्चें ने खेलते खेलते अचानक अपना सिर पास में रखे कुकर में डाल दिया। मासूम ने जैसे ही सिर कुकर में डाला उसका सिर अंदर फंस गया। मासूम सिर अंदर फंसने से रोने चिल्लाने लगा। मगर मजबूर परिजन उसका सिर कुकर से बाहर नही निकाल पाए, जिसके बाद परिजन उसे लेकर राजामंडी स्थित हॉस्पिटल पहुंचे, यहां भी चिकित्सकों को कुकर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Gwalior News : प्लॉट के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, महिलाओं ने भी की मारपीट

ऑपरेशन थियेटर में तमाम प्रयास करने के बाद भी जब बच्चे का सिर कुकर से नही निकला तो फिर फैसला लिया गया कि ग्लाइडर मशीन से कुकर काटा जाए, लेकिन इससे बच्चे के सिर में चोट लगने का खतरा बहुत ज्यादा था।क्योंकि बच्चा लगातार अपना सिर हिला डुला रहा था, आखिरकार किसी तरह ग्लाइडर से ही कुकर काटा गया। बहुत एहतियात के साथ कुकर को काटा गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews