पॉपुलैरिटी की रेस में सीएम योगी ने राहुल गांधी को छोड़ा पीछे, जानें कौन है 3 सबसे चर्चित नाम

पॉपुलैरिटी की रेस में सीएम योगी ने राहुल गांधी को छोड़ा पीछे, जानें कौन है 3 सबसे चर्चित नाम

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। आजकल बॉलीवुड या टेलीविजन के सितारे जितना सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं उतनी ही लोकप्रियता राजनेताओं की भी हो गई है। अपने किसी ना किसी बयान या फिर किसी फैसले के चलते बहुत से ऐसे नेता हैं जो चर्चा में बने रहते हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) इन्हीं में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया के इस रेस में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है।

ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या राहुल गांधी से ज्यादा हो गई है। योगी को ट्विटर पर 21.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि राहुल गांधी को 21.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ 50 लोगों को फॉलो करते हैं और राहुल गांधी 250 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

Must Read- Virat-Anushka ने फैंस को दी एक और खुशखबरी, परिवार में छाई खुशी

दोनों ही नेता सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। योगी की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता एकदम से बढ़ गई है। विधानसभा चुनावों में उनकी छवि के चलते ही बीजेपी सत्ता पर काबिज हुई है। आदित्यनाथ की हिंदूवादी विचारधारा लोगों की पहली पसंद है। यूपी विधानसभा के चुनाव में एक समय ऐसा भी आया था जब यह लग रहा था कि सपा आगे बढ़ गई है, लेकिन लोगों ने योगी को एक और मौका दिया। पूरे देश में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है, वहीँ उत्तर प्रदेश में चुनाव का चेहरा योगी आदित्यनाथ बने थे।

ट्विटर पर जाने-माने लोगों की लोकप्रियता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर के सबसे पॉपुलर राजनेता है। उन्हें 81.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वो 2436 लोगों को फॉलो करते हैं। दूसरा नंबर पीएमओ का है जिसके 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है। उन्हें 49.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews