शादी के बीच दूल्हे ने मांगा दहेज, लड़कीवालों ने पेड़ से बांधकर जमकर की कुटाई

शादी के बीच दूल्हे ने मांगा दहेज, लड़कीवालों ने पेड़ से बांधकर जमकर की कुटाई

Dispute in marriage : शादी यानी उल्लास-उत्साह का अवसर। शादी खुशी का मौका होती है लेकिन कई बार शादियों में विवाद होते भी देखे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी की रस्मों के बच कुछ ऐसी हरकत कर डाली, जिसके बाद अच्छा खासा माहौल खराब हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर जूतमपैजार हुई।

मामला प्रतापगढ़ के मान्धाता कोतवाली के हरखपुर गांव का है। 14 जून की शाम यहां राम किशोर वर्मा की बेटी की शादी होनी थी। दूल्हा अमरजीत वर्मा बारातियों के साथ जौनपुर के सकरा लोदा के पुरवा गांव से आया था। उसका स्वागत हो गया, द्वार पूजा हो गई और जयमाला की तैयारियां चल रही थी कि तभी दूल्हे ने दहेज की डिमांड कर डाली। बस इसके बाद तो शादी का मंडप जैसे युद्धस्थल में बदल गया।

ऐन शादी के वक्त दूल्हे की इस मांग से लड़कीवालों का पारा इतना चढ़ा कि उन्होने बारातियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। बस फिर क्या था..दोनों पक्षों में जमकर जूते चप्पल चले और हाथापाई होने लगी। इतना ही नहीं, वधू पक्ष ने दूल्हे को घर के बाहर एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसके साथ भी मारपीट की। शेरवानी पहना दूल्हा देर तक पेड़ से बंधा रहा और  इधर लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। उन्होने वरपक्ष द्वारा दहेज मांगने की शिकायत की जिसके बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले गई और लॉकअप में डाल दिया। दूल्हे के पिता और घरवालों ने उससे मिलने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने देर तक किसी को उससे मिलने नहीं दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews