लॉरेंस बिश्नोई ही नहीं ये हैं भारत के टॉप मोस्ट गैंगस्टर्स, नाम से थर-थर कांपते हैं लोग

कोर्ट से बड़ी मिल चुकी है। इसके बावजूद, लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर को माफ नहीं किया है। लॉरेंस समाज का कहना है कि यदि बॉलीवुड एक्टरों से माफी मांग लेते हैं तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा।
Lawrence Bishnoi

Top Gangsters : इन दिनों मीडिया में सलमान खान (Salman Khan) और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस लगातार सुपरस्टार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए कंट्रोवर्सी को लेकर कई बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान का दुश्मन काले हिरण के शिकार को लेकर बना बैठा है।

हालांकि, कोर्ट से बड़ी मिल चुकी है। इसके बावजूद, लॉरेंस ने एक्टर को माफ नहीं किया है। लॉरेंस समाज का कहना है कि यदि बॉलीवुड एक्टरों से माफी मांग लेते हैं तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi)

हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व नेता बाबा सिद्दकी की मौत हो गई जोकि सलमान खान के काफी ज्यादा करीबी माने जाते थे। इसके बाद लॉरेंस की हिट लिस्ट में सलमान खान समेत मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं देश में केवल ही गैंगस्टर का नाम चर्चित नहीं बल्कि इस लिस्ट में और लोगों का नाम भी शामिल है। जिसे टॉप गैंगस्टरों के नाम से जाना जाता है।

टॉप गैंगस्टर्स (Top Gangsters)

  • टॉप गैंगस्टर की लिस्ट में नीरज बवाना का नाम सबसे ऊपर आता है, जो कि दिल्ली और हरियाणा में स्थित व्यापारियों से रंगदारी मांगने का कार्य करता है। फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन वहां से ही व्यापारियों को रंगदारी के लिए कॉल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 के अप्रैल में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया था।
  • इसके बाद हाशिम बाबा का नाम लिस्ट में शामिल है। जिसे जीबी अस्पताल में हुई गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह अपने इलाके का शार्प शूटर रहा है, जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित 16 अन्य आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है।
  • इसके अलावा, टॉप गैंगस्टर की लिस्ट में नासिर इरफान का नाम शामिल है, जिससे पुलिस भी काफी ज्यादा परेशान रहती है। इसका काम इलाके में अवैध सट्टेबाजी और जुए के कारोबार को बढ़ावा देना है। जिस पर लगातार शिकंजा भी कसा जाता है।
  • हिमांशु भाऊ का इस लिस्ट में नाम आता है जो कि हरियाणा का रहने वाला है। 22 साल की उम्र में इस पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली की धमकी सहित अन्य बहुत से मामलों में 50 से अधिक केस दर्ज हैं।
  • टॉप गैंगस्टर की लिस्ट में मंजीत महाल का नाम भी सामने आता है। जिसने किशन पहलवान के कई आदमियों की हत्या की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1999 से लेकर 2000 की बीच यह एक खतरनाक अपराधी माना जाता था। जिसके नाम का खौफ लोगों में देखने को मिलता था। महल का नाम इेनलो नेता भरत सिंह भारती की हत्या में सामने आया था। यह साल 2016 की घटना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, फिलहाल यह गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन बाहर इसकी सक्रियता अभी भी जारी है।
  • इसके बाद लिस्ट में कौशल चौधरी का नाम सामने आता है। जिस पर अगस्त 2021 में मोहाली में एक युवा राजनेता विक्की की हत्या का दोषी कथित तौर पर माना गया है। यह नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, जो लोगों से जबरन वसूली का काम भी करता है।
  • फिर इस लिस्ट में कपिल सांगवान का नाम शामिल है। जिस पर इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या का आरोप है, जो कि खतरनाक गैंगस्टर माना जाता है। फिलहाल, वह कहां है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है, लेकिन इसका बड़ा भाई ज्योति सांगवान तिहाड़ जेल में बंद है।

ये सभी नाम और इनकी खास जानकारी अन्य मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इसकी पूष्टी नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews