
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया। दरअसल, अब सरकार इसके बदले में नया बिल लेकर आ रही है। बता दें कि यह बिल 13 फरवरी को सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था। वहीं अब नया बिल 11 अगस्त को सदन में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस नए बिल में बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा की गई ज्यादातर सिफारिशें शामिल की जाएंगी।
दरअसल, अब इस बिल को हटाकर इसका आसान और नया वर्जन सदन में पेश किया जाएगा। यह बिल 1961 के पुराने टैक्स एक्ट को हटाकर टैक्स सिस्टम को लगभग 50% तक आसान कर देगा। इससे छोटे व्यापारियों और आम करदाताओं को सीधा फायदा मिल सकेगा।
क्या टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव किया जाएगा?
जानकारी दें कि नया बिल 6 दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह ले लेगा। हालांकि अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर स्पष्ट कर दिया गया है कि नए बिल में टैक्स दरों को लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं पुराने बिल को वापस लेने की वजह सरकार द्वारा यह बताई गई है कि अलग-अलग संशोधनों और जटिलताओं की वजह से आम आदमी को टैक्स कानून समझना मुश्किल हो गया है। इसलिए अब एक नया और सिंपल इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा, जो हर टैक्सपेयर के लिए फायदेमंद साबित होगा।
Centre withdraws Income Tax Bill, 2025 that was introduced in Lok Sabha in February.
The Government had introduced the Income-tax Bill, 2025 in the Lok Sabha on 13th of February, 2025 and on the same date it was referred to the Select Committee for examination. The Select…
— ANI (@ANI) August 8, 2025
क्यों हो रही थी समझने में परेशानी?
जानकारी दें कि अब तक इस बिल में 4000 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। इसमें गैर-जरूरी कानूनी पेचीदगियों को हटाने के लिए नया कानून लाया जाएगा, ताकि व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स, छोटे व्यापारी और एमएसएमई को राहत मिल सके। आयकर अधिनियम 1961 में अब तक 5 लाख से ज्यादा शब्द और हजारों बदलाव हो चुके हैं। आम लोगों के लिए यह बहुत जटिल हो गया है, जिसके चलते कमेटी ने नई सिफारिशें रखी थीं। अब इस कमेटी की ज्यादातर सिफारिशें नए बिल में शामिल की जाएंगी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

