कोरोना से जिंदगी की जंग हारे निर्दलीय विधायक, इलाज के दौरान निधन

mp corona update

शिलांग, डेस्क रिपोर्ट। देश में पिछले 24 घंटे में 34 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है और 260 की मौत हो गई।वही मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार केलास सुन (Independent MLA Sintar Kelas Sun) का शुक्रवार देर रात को कोरोना के कारण निधन हो गया है।चिंता की बात तो ये है कि 62 वर्षीय विधायक सिंटार केलास सुन ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी।

यह भी पढ़े.. देश के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में स्थिति गंभीर, पीएम मोदी ने दिए कड़े निर्देश

दरअसल, बीते दिनों मेघालय (Meghalaya) की मौफलांग सीट (Mauflang assembly seat) से निर्दलीय विधायक सिंटार कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था।लेकिन शुक्रवार देर रात वे कोरोना से जिदंगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 62 वर्षीय विधायक सिंटार ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी।

यह भी पढ़े.. अब MP में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों में स्थिति गंभीर, कलेक्टरों से बोले सीएम-ध्यान दें

मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार केलास सुन पर्यावरण पर विधानसभा समिति के अध्यक्ष थे। 2016 में राज्य पीएचई के मुख्य अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में शामिल हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में मावफलांग सीट से सिंटार केलास सुन ने सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा।वहीं नेशनल फुटबॉलर यूजीनसन लिंगदोह के पिता थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews