भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से मिलेगा भारतीयों को रोजगार! पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात, जाने यहाँ   

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से मिलेगा भारतीयों को रोजगार! पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात, जाने यहाँ   

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में हुए बीच में हुए व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ी बात कही। दरअसल, आज इंडिय-ऑस्ट्रेलिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट्स (IndAus ECTA) पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलियन टूरिज्म और इन्वेस्टर मिनिस्टर Dan Tehan के बीच साइन हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल हुए। इस समझौते को लेकर पीयूष गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच साइन किए गए व्यापार समझौते से भारत में आने वाले 4-5 सालों में करीब 10 लाख रोजगार पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़े … SAMSUNG Galaxy M33 5G हो चुका है लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के धांसू फीचर्स  

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार

समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद एक प्रेस कोन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह एक दशक में एक बड़े विकसित देश के साथ भारत का पहला समझौता है।” अगले चार से पांच साल। सेवाओं में भी हमने द्विपक्षीय संबंधों के दायरे का विस्तार किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कई क्षेत्रों में सेवाओं और सेवाओं तक पहुंच की पेशकश की है। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले सालों में भारतीय शेफ और योग प्रशिक्षकों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।”

युवाओं को मिलेगा पोस्ट स्टडी वर्क वीजा

गोयल के कहे मुताबिक ऑस्ट्रेलिया जाने वाले युवा लड़कों और लड़कियों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा भी इस समझौते का हिस्सा हैं।’ एक लाख से अधिक भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और पढ़ रहे हैं। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्क और हॉलिडे वीजा व्यवस्था पर विचार किया जा रहा हैं। दो से चार साल के बीच का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा उपलब्ध होगा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा की फिलहाल भारतीय व्यापार में 27 USD दर्ज की जा रही है जो आने वाले समय में दोगुना होकर 45-50 USD तक पहुँच सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews