इंडिया गठबंधन ने CJI को लिखा पत्र, SIR समेत कई मुद्दों पर उठाए सवाल, जयराम रमेश ने ज्ञानेश कुमार को बताया “पाखंड” की बीमारी से ग्रस्त

इंडिया गठबंधन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है। जिसमें एसआईआर प्रक्रिया, चुनाव प्रक्रिया, वोट चोरी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अगर चुनाव के परिणाम पहले से ही तय होते हैं तो चुनाव कराने का क्या औचित्य है?
jairam ramesh

भारत में अभी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण चल रहा है। जो 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू है। SIR को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरने का काम रही है। इंडिया गठबंधन के सभी दलों SIR के विरोध में भी हैं। इस बीच, इंडिया गठबंधन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है और SIR प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की है। इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी।

जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन के पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि इस पत्र में SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग के काम करने के तरीके से संबंधित चिंताओं को व्यक्त किया गया है। मौजूदा दौर में हो रही वोटों और सीटों की चोरी पर का भी पत्र में विवरण किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आयोग की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है और चुनावी प्रणाली में जनता का विश्वास बुरी तरह से कम हो गया है।

संविधान और चुनावी प्रक्रिया पर हो रहा हमला: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि अब तो जनता भी मानने लगी है कि चुनाव के परिणाम पहले से ही तय होते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे संविधान और चुनावी प्रक्रिया पर हमला हो रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर चुनाव के नतीजे पहले से ही तय हैं, तो फिर चुनाव कराने का क्या औचित्य है? ऐसा लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पाखंड की बीमारी से ग्रस्त हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में उनके रवैये से यह प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देशों पर काम कर रहा है। एसआईआर की आड़ में लाखों मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, उधर अयोध्या में दान की चोरी का मामला भी सामने आया है। यह ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार है, जहां वोट चोरी, सीट चोरी और दान चोरी हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि इंडिया गठबंधन के 24 राजनीतिक दलों ने संयुक्त रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में SIR प्रक्रिया, चुनाव प्रक्रिया, वोट चोरी जैसे अन्य प्रमुख मुद्दों का जिक्र किया गया है। वर्तमान में लोग बहुत गंभीर सवाल उठा रहे हैं। हम देखेंगे कि मुख्य न्यायाधीश अब क्या करते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट निश्चित रूप से चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करने का आदेश दे सकता है।

आगामी विधानसभा चुनावों पर भी बोले जयराम रमेश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जयराम रमेश ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी और गठबंधन की ओर से तैयारियां चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग का गठबंधन हैं इसलिए हम केवल भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ेंगे। हम अभी संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। राज्यों में संगठन नेताओं की बैठक भी हो चुकी है। हमें भाजपा के अलावा चुनाव आयोग के खिलाफ भी मैदान में उतरना है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews