India Post Payment Bank : केंद्र सरकार ने की 820 करोड़ की राशि मंजूर

India Post Payment Bank : केंद्र सरकार ने की 820 करोड़ की राशि मंजूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) के लिए 820 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी।  केंद्रीय कैबिनेट ने इसपर आज अपनी मुहर लगा दी

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur) ने बताया कि कोरोना आपदा के समय में भी भीम एप और यूपीआई  की मदद से एक क्लिक पर हम दूर गांव तक एक क्लिक पर लोगों को पैसा पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को भी गांव तक पहुँचाने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें – MP News : 3 लाख से अधिक किसानों के लिए राहत भरी खबर, खाते में भेजे गए 1641 करोड़ रुपए

उन्होंने कहा कि जब 2016 में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(IPPB) की स्थापना हुई तब यही प्रयास और सोच थी कि सुदूर गांव में बैठा व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं के साथ बैंकिंग की सुविधाओं का भी लाभ ले सके। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में 1 लाख 56 हजार 434 पोस्ट ऑफिस में इस समय 1 लाख 30 हजार पोस्ट ऑफिस में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाएं खुल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सांसद राकेश सिंह, जबलपुर के लिए की ये बड़ी मांग

उन्होंने बताया कि इन 1 लाख 30 हजार शाखाओं में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पांच करोड़ 23 लाख खाता धारक जुड़े हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे अच्छी बात ये हैं कि इनमें से आधे खाते महिलाओं के हैं।  अब हमारी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के विस्तार की है।

ये भी पढ़ें – मेघालय घूमना चाहते हैं, IRCTC प्रत्येक शनिवार आपको दे रहा ये स्पेशल मौका

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के विस्तार के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है इसलिए सरकार ने  820 करोड़ रुपये की  अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करने का निर्णय लिया है जिससे दूर गांव में बैठे व्यक्ति  को गांव में ही बैंकिंग की सुविधा भी मिल सकेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews