भारत और श्रीलंका के बीच हुई नौका सेवा की शुरुआत, यहां जानें किराया और यात्रा का समय

India Sri lanka Ferry Service

India Sri lanka Ferry Service: आज भारत और श्रीलंका के आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की गई है और दोनों देशों के बीच नौका सेवा शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है जिसके बाद उन्होंने कहा कि “दोनों देशों के बीच अब तक चल रहे आर्थिक और राजनयिक संबंधों में ये शुरुआत अच्छी साबित होगी।” प्रधानमंत्री ने इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुत सी बातें कही।

इसके पहले केंद्रीय जल मार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नागपट्टिनम से श्रीलंका के बीच शुरू की गई इस नौका सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को भी वर्चुअल रूप से शामिल होते हुए देखा गया।

India Sri lanka Ferry Service

मील का पत्थर होगी फेरी सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौका सेवा की शुरुआत को लेकर कहा कि “भारत और श्रीलंका लंबे समय से सभ्यता, संस्कृति और वाणिज्य का गहरा इतिहास साझा करते हुए आ रहे हैं। नौका सेवा की शुरुआत के साथ अब दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी भी बढ़ जाएगी। यह सेवा नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू हुई है, जो हमारे बीच के संबंधों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि “हाल ही में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ाने की बात पर सहमति हुई थी और यह कनेक्टिविटी इस साझेदारी का केंद्रीय विषय है। ये ना सिर्फ दो शहरों को करीब ला रही है बल्कि दो देशों और वहां रहने वाले लोगों के बीच करीबी को बढ़ाएगी। इस कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और लोगों के संबंधों में मजबूती आएगी।”

किराया और यात्रा का समय

भारत से श्रीलंका जाने के लिए शुरू की गई इस फेरी सेवा का जो भी यात्री लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें इसके लिए 7670 रुपए का टिकट लेना होगा जिसमें 6500 टिकट और 18 फीसदी जीएसटी शामिल है। इसका उद्घाटन आज ही किया गया है जिसके चलते आज के दिन यह टिकट 2800 रुपए तय किया गया है। जिसमें 2375 रुपए टिकट और बाकी जीएसटी है। इस नौका सेवा के जरिए कोई भी व्यक्ति 3 घंटे में तमिलनाडु से श्रीलंका पहुंच सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews