भारत में जल्द शुरू होगी ई-पासपोर्ट सुविधा, पुलिस सत्यापन में भी लगेगा कम समय, विदेश मंत्री ने की घोषणा

भारत में जल्द शुरू होगी ई-पासपोर्ट सुविधा, पुलिस सत्यापन में भी लगेगा कम समय, विदेश मंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई जरूरी घोषणा की है। उनके मुताबिक जल्द ही ई पासपोर्ट (e-passport) की सुविधा भारत में शुरू हो सकती है। इस सुविधा से अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल और सुरक्षा व्यवस्था भी सुधरेगी। इसके अलावा पुलिस सत्यापन में लगने वाला समय भी कम होगा, जिसकी तैयारी फिलहाल चल रही है। एस जयशंकर ने कहा कि पहचान की चोरी और डेटा सुरक्षा के खिलाफ सुरक्षा को और भी ज्यादा सक्षम बनाने के लिए भारत जल्द ही ई पासपोर्ट की सुविधा शुरू करेगा। एस जयशंकर ने कहा कि “पासपोर्ट संगठन के साथ विदेश मंत्रालय इस अवसर को चिन्हित कर रहा है और भारत के नागरिकों को समय पर विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से पासपोर्ट और पासपोर्ट से संबंधित अन्य कई सेवाएं भी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है।

यह भी पढ़े… Beauty Secrets : इस खूबसूरत एक्ट्रेस की तरह चाहती है ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा, तो अपनाएं ये खास Tips 

पासपोर्ट सुविधा को लेकर उन्होंने बताया कि कागजरहित दस्तावेजीकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए पासपोर्ट सेवा प्रणाली को डिजिटल सिस्टम के साथ भी एकत्रित किया गया है। मंत्रालय ने डाक विभाग के सहयोग से 228 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों का संचालन किया है ताकि हमारी सेवा नागरिकों के दरवाजे पर पहुंच सके। इस दौरान विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि “हम इस साल 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस मना रहे हैं हम नागरिक अनुभव के अगले स्तर को प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को हम जारी रखेंगे।”

यह भी पढ़े… Hermit को नहीं चाहिए आपकी जासूसी के लिए कोई Permit, गूगल ने Spyware को लेकर जारी की चेतावनी

जयशंकर ने कहा कि “सरकार बीते समय में नागरिकों के लिए पासपोर्ट नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने में बहुत सफल रही है। पासपोर्ट वितरण परिस्थितिक तंत्र को और सुगम बनाने के लिए मंत्रालय पुलिस सत्यापन में लगने वाले समय को कम करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ लगातार काम कर रहा है। एमपासपोर्ट पुलिस ऐप का उपयोग 22 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में 8275 पुलिस स्टेशनों को कवर करते हुए किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews