सरकार ने की पुष्टि, बालाकोट में की एयर स्ट्राइक, जैश का सबसे बड़ा कैंप ध्वस्त

indian-Government-Confirms--Air-Strike-in-Balakot

नई दिल्ली| भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत का बदला पाकिस्तान के घर में घुसकर बड़ी कार्रवाई कर ले लिया है| भारतीय वायुसेना ने सोमवार की देर रात करीब 3.30 बजे मिराज के 12 फाइटर जेट से हमला किया और मुजफ्फराबाद, बालाकोट और चकोट में स्थित आतंकी कैंप पर बमबारी कर उसके कैंप को पूरी तरह तबाह कर दिया| अब तक मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले का दावा किया जा रहा था| अब भारतीय वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई पर विदेश सचिव विजय गोखले ने पुष्टि की है| 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव की विजय गोखले ने कहा कि 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे| इससे पहले पठानकोट में भी जैश की तरफ से आतंकी हमला किया गया था| पाकिस्तान हमेशा इन संगठनों की अपने देश में मौजूदगी से इनकार करता आया है, पाकिस्तान को कई बार सबूत भी दिए गए लेकिन उसने आतंकी संगठन के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई की| पाकिस्तान के रुख को देखते हुए हमने कदम उठाने की रणनीति तैयार की| आज सुबह बालाकोट में एयर स्ट्राइक की है जिसमें जैश के कमांडर समेत कई आतंकियों को ढेर किया गया है| यह एक असैन्य कार्रवाई थी जिसमें आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया है| 

गोखले ने बताया कि 20 साल से पाकिस्तान आतंकी साजिश रच रहा था और आतंकी संगठनों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी| उन्होंने बताया हमें सूचना मिली कि वे देश में और फिदायीन हमले कर सकते हैं| इसके बाद भारत ने बालाकोट में जैश के कैंप पर कार्रवाई की| जिसमें जैश के आतंकी और ट्रेनर ढेर हुए हैं, जैश कमांडर युसूफ अजहर भी मारा गया, वही यह कैंप चल रहा था| उन्होंने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद से लड़ने के लिए दृढ़संकल्प है|

सरकार ने दी पाकिस्तान में हुए हमले की जानकारी

-मंगलवार तड़के की गई एयर स्ट्राइक में जैश के सबसे बड़े आतंकी कैंप को निशाना बनाया गया। 

-ऑपरेशन में बड़ी संंख्या में आतंकी, जैश के आतंकी ट्रेनर्स, सीनियर कमांडर और जेहादी मारे गए हैं-विदेश सचिव

-बालाकोट में जैश का कमांडर मौलाना यूसुफ अजहर आतंकी कैंप चला रहा था।

-मसूद अजहर का साला है मौलाना यूसुफ अजहर, इसे उस्ताद गौरी के नाम से भी जाना जाता है।

-भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े आतंकी ठिकाने पर हमला किया- विदेश सचिव

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews