यात्री कृपया ध्यान दें! अक्टूबर से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों को लाभ, देखें रूट-शेड्यूल,अमृत भारत एक्सप्रेस पर भी अपडेट

बक्सर टाटानगर स्पेशल ट्रेन 18 व 25 अक्टूबर और एक नवंबर को हर शनिवार शाम 5:15 बजे यह ट्रेन बक्सर से रवाना होगी, जबकि टाटानगर से 17, 24 और 31 अक्टूबर से हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
Indian Railways

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे दशहरे, दिवाली और छठ को देखते हुए अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश यूपी बिहार राजस्थान और झारखंड के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने मदार (अजमेर) से दरभंगा और वापस मदार तक साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा भी शुरू करने का निर्णय लिया है जो 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। 7 अक्तूबर को पुणे-लखनऊ (12103), पनवेल-गोरखपुर (15066), 6 अक्तूबर को यशवंतपुर-गोरखपुर (12592) मार्ग परिवर्तित कर वाया उन्नाव-माखी-बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी।

अक्टूबर में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी नंबर 09097 बांद्रा लुधियाना जंक्शन वीकली एक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 30 नवंबर तक चलेगी।वापसी में ट्रेन नंबर 09098 लुधियाना से बांद्रा टर्मिनस 7 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच चलेगी।यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से हर रविवार को रात 9:50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह सोमवार को 10:55 पर कोटा पहुंचेगी और देर रात 12:30 पर लुधियाना पहुंचेगी।वापसी में लुधियाना से मंगलवार सुबह 4 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे यह कोटा पहुंचेगी। इसके बाद बुधवार सुबह 10:20 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।
  • बक्सर टाटानगर स्पेशल ट्रेन (08183/08184) 17 अक्टूबर को टाटानगर से शुरू होकर 18 को बक्सर पहुंचेगी।उसी दिन शाम को बक्सर से चलेगी और 20 को टाटानगर वापस पहुंचेगी। 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और एक नवंबर को हर शनिवार शाम 5:15 बजे यह ट्रेन बक्सर से रवाना होगी, जबकि टाटानगर से 17, 24 और 31 अक्टूबर से हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 08869 इतवारी-जयनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेगी। इतवारी से दिन में 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 पर बोकारो, 7:28 पर चंद्रपुरा एवं 9:50 पर धनबाद आगमन होगा। जसीडीह, दरभंगा व मधुबनी होकर रात 10:30 पर जयनगर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08870 जयनगर-इतवारी स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जयनगर से देर रात 12:30 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे धनबाद, शाम 4:30 पर चंद्रपुरा, शाम 5:10 पर बोकारो होकर अगले दिन दोपहर एक बजे इतवारी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से रात 9.25 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 3. 15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जयनगर से शाम 4. 45 बजे खुलेगी. दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.25 से 27.11.25 तक राजकोट से गुरुवार को 17.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 05.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.10.25 से 29.11.25 तक (09 ट्रिप) बरौनी से शनिवार को 14.40 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 13.15 बजे आगमन व 13.25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.40 बजे राजकोट पहुंचेगी।
  • गाड़ी नंबर 05017 उत्तर प्रदेश के मऊ से सूरत 1 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05018 सूरत से मऊ के बीच 2 नवंबर तक चलेगी। मऊ से शनिवार सुबह 5:30 , शाम 4:10 पर कानपुर सेंट्रल , रात 1:15 पर कोटा जंक्शन रविवार दोपहर 12:15 पर सूरत पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन नंबर 05018 सूरत से रविवार दोपहर 3:05 पर चलकर देर रात 1:20 पर कोटा और सोमवार दोपहर 12:35 पर कानपुर सेंट्रल और रात 10:30 पर मऊ जंक्शन पहुंचेगी।

3 अक्टूबर से चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

  • गाड़ी संख्या 19623, मदार (अजमेर)-दरभंगा साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.25 से मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21.25 बजे रवाना होगी। फिर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे प्रस्थान कर रविवार को 00.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 19624, दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.25 से दरभंगा से प्रत्येक रविवार को 04.15 बजे रवाना होगी। फिर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 10.25 बजे आगमन व 10.35 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे मदार पहुंचेगी।
  • यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 8 अक्तूबर को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 9 अक्तूबर को लखनऊ से झांसी आने वाली इंटरसिटी
  • ट्रेन नंबर 11109 व 11110 9 अक्तूबर, ट्रेन नंबर 22453 आठ अक्तूबर और 22454 नौ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 12180 और 12179 आठ अक्तूबर, ट्रेन नंबर 51813 और 51814 आठ अक्तूबर को निरस्त।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews