Hindi News

यात्री कृपया ध्यान दें! दशहरे दिवाली के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, भारत गौरव पर भी अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
यात्री कृपया ध्यान दें! दशहरे दिवाली के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, भारत गौरव पर भी अपडेट

Republic Day parcel booking stopped

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे पितृपक्ष, नवरात्रि, दशहरे और दिवाली को देखते हुए सितंबर अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश यूपी बिहार महाराष्ट्र और झारखंड के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।  रेलवे ने 19 सितंबर को आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) , 19 और 21 सितंबर को आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) और आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) को 19 और 21 सितंबर को रद्द करने का फैसला किया गया है। पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26501) और गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26502) को 23 से 26 सितंबर तक रद्द रहेगी।

सितंबर में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • नागपुर-समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (01207) नागपुर से 24 सितंबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार को सुबह 10:40 बजे रवाना होकर भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) , कानपुर सेंट्रल व ऐशबाग,गोरखपुर होते हुए दूसरे दिन रात 09:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर-नागपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (01208) समस्तीपुर से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार रात 11:45 बजे रवाना होकर गोरखपुर ,कानपुर, झांसी होते हुए तीसरे दिन सुबह सात बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05116 उधना-छपरा स्पेशल 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को उधना से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:00 बजे छपरा पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन यानी रविवार को 07:00 बजे उधना पहुँचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रात 8.45 बजे से चलकर दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे आरा पहुंचेगी।वापसी में 08639 आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आरा से सुबह 10 बजे चलकर रात 8. 45 बजे रांची पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से रात 9.25 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 3. 15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जयनगर से शाम 4. 45 बजे खुलेगी. दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01415 पुणे–गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 27 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6.50 बजे पुणे से रवाना होगी। यह दौंड, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी), कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर–पुणे फेस्टिवल स्पेशल 28 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01929 झांसी-पुरी साप्ताहिक स्पेशल 19 सितंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच हर शुक्रवार को सुबह 11.55 बजे झांसी से रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर,इटावा, फतेहपुर, मिर्जापुर, गया, कटक, भुवनेश्वर समेत कई स्टेशनों से होते हुए शनिवार रात 8.15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन पुरी से रात में 11.45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार की सुबह 8.25 बजे ग्वालियर और 11.15 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
    गाड़ी संख्या 01929 झांसी-पुरी साप्ताहिक स्पेशल 19 सितंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच हर शुक्रवार को सुबह 11.55 बजे झांसी से रवाना होकर दतिया, डबरा, ग्वालियर,इटावा, फतेहपुर, मिर्जापुर, गया, कटक, भुवनेश्वर समेत कई स्टेशनों से होते हुए शनिवार रात 8.15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन पुरी से रात में 11.45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार की सुबह 8.25 बजे ग्वालियर और 11.15 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का विस्तार

  • गाड़ी संख्या 13225/26 जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस को आरा जंक्शन तक बढ़ाया गया है। अब यह ट्रेन पाटलिपुत्र और दानापुर के बाद बिहटा और कुलहड़िया होते हुए 21.00 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में आरा से सुबह 05.40 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों से होते हुए दोपहर 14.50 बजे जयनगर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 22352/51 एसएमभीटी बेंगलूरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहरसा तक जाएगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र पहुंचने के बाद सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर होकर 16.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से वापसी में यह ट्रेन पाटलिपुत्र होते हुए बेंगलूरू जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14604/03 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को नरपतगंज तक बढ़ाया है।यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर और ललितग्राम पर रुकते हुए नरपतगंज पहुंचेगी।
  • गाड़ी सं. 19483/84 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस अब सहरसा तक जाएगी।यह ट्रेन बेगुसराय, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर होकर सहरसा पहुंचेगी।वापसी में भी यही रूट रहेगा।

25 अक्टूबर को अमृतसर से भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन

  • आईआरसीटीसी 25 अक्टूबर से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन की शुरूआत पंजाब के अमृतसर से होगी।यह ट्रेन अमृतसर से चलकर रास्ते में जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी से गुजरेगी।
  • 9 दिन के सफर में यह ट्रेन 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराएगी। यह ट्रेन पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाएगी जिसमें उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा सोमनाथ स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धार्मिक स्थल शामिल है।
  • पैकेज के साथ यात्रियों को कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलेंगे,जिनमें ट्रेन टिकट के साथ रोज का खाना, ठहरने की व्यवस्था, घूमने के लिए एसी/नॉन-एसी बस, गाइड, सुरक्षा और प्राथमिक इलाज की सुविधा शामिल है। टिकट बुकिंग के लिए यात्री www.irctctourism.com या IRCTC के चंडीगढ़ और नई दिल्ली ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews