
Indian Railway Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने अगस्त महीने में हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है इसके अलावा मध्य प्रदेश व बिहार से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। गाड़ी 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 1:45 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 03:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 06086 पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 18 अगस्त के बीच हर सोमवार को पटना से 11:45 बजे प्रस्थान कर चौथे दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
अगस्त में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04863 जोधपुर से रामदेवरा स्पेशल 1 से 7 अगस्त तक रोजाना सुबह 4:00 बजे जोधपुर से चलेगी और 7:45 बजे रामदेवरा स्टेशन पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04864 रामदेवरा से जोधपुर स्पेशल रोजाना सुबह 8:25 बजे रामदेवरा से चलकर12:00 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 08 अगस्त 2025 को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, 13:20 बजे सतना, 13:50 बजे मैहर, 14:50 बजे कटनी मुड़वारा, 16:10 बजे दमोह, 17:15 बजे सागर, 18:45 बजे बीना, 19:50 बजे विदिशा और रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 08 अगस्त 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात्रि 22:15 बजे प्रस्थान कर, 23:08 बजे विदिशा, अगले दिन मध्य रात्रि 00:20 बजे बीना, 01:30 बजे सागर, 02:40 बजे दमोह, 04:10 कटनी मुड़वारा, 05:35 बजे मैहर, 06:15 बजे सतना और सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
- रेवाड़ी-गोगामेड़ी-रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल (04791/04792) 12 से 21 अगस्त और 30 अगस्त से 2 सितम्बर के बीच चलेगी। रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 16:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
- रेवाड़ी-गोगामेड़ी-रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल (04795/04796) 11 से 21 अगस्त और 31 अगस्त से 2 सितम्बर के बीच चलेगी। रेवाड़ी से शाम 6:00 बजे रवाना होकर 22:55 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से 23:20 बजे रवाना होकर 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
- सादुलपुर-गोगामेड़ी- सादुलपुर मेला स्पेशल (04707/04708) 9 अगस्त से 7 सितम्बर चलेगी। सादुलपुर से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर 13:40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से 14:40 बजे रवाना होकर 15:55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
- सादुलपुर-गोगामेड़ी- सादुलपुर मेला स्पेशल (04709/04710) 10 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 चलेगी। सादुलपुर से मध्यरात्रि 00:25 बजे प्रस्थान कर 03:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से 04:40 बजे रवाना होकर 06:20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी नंबर 01707 जबलपुर से 4 से 11 अगस्त तक सुबह 5:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01708 कटरा से पांच से 12 अगस्त तक रात 9:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। कटनी, दमोह, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मूतवी स्टेशनों से होकर चलेगी।
अगस्त में रद्द रहेगी ये ट्रेंनें
- गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 से 27 अगस्त तक
- गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 24 से 27 अगस्त
- गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 से 27 अगस्त
- गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द 23 से 26 अगस्त
- गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 से 26 अगस्त
- गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 24 से 27 अगस्त
- टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 अगस्त
- टाटानगर-साताराजयी-पूणे एक्सप्रेस 23 और 25 अगस्त
- हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस को 21, 22 और 24 अगस्त
- शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस 23, 25, 26, 27 और 28 अगस्त
- शालीमार एक्सप्रेस 23 व 24 अगस्त और शालीमार एक्सप्रेस 27 से 29 अगस्त
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

