
Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने फरवरी में यूपी, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फरवरी मेंअलग-अलग तिथि को किया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट बुकिंग करा सकते हैं।
रेलवे ने हटिया बर्द्धमान और धनबाद झारग्राम सहित 6 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वही टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलकर चलाने का फैसला लिया गया है।गाड़ी संख्या 18601 (टाटा – हटिया) 14 फरवरी 2025 को चांडील -पुरूलिया- कोटशीला-मूरी के बजाय चांडील- गुंडा बिहार- मूरी मार्ग से चलेगी।
फरवरी में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 09405/09406 अहमदाबाद – जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल (4 राउंड), 13 और 17 फरवरी को अहमदाबाद से 22:40 बजे चलेगी, जबकि 04:30 बजे जंघई पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09406 जंघई-अहमदाबाद महाकुंभ मेला स्पेशल 15 और 19 फरवरी को जंघई से 08:30 बजे चलेगी और अगले दिन 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।यह ट्रेन आणंद, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर,आगरा फोर्ट, , इटावा, फतेहपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 09139/09140 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (02 राउंड) में ट्रेन नंबर 09139 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल 22 फरवरी को विश्वामित्री से 08:35 बजे चलेगी और अगले दिन 20:30 बजे बलिया पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल 23 फरवरी को 23:30 बजे बलिया से चलेगी और तीसरे दिन 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी।यह ट्रेन गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, , फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर,वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 08754 (टुंडला – रायपुर) कुंभ मेला विशेष ट्रेन 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को 11.30 को टुंडला स्टेशन से छुटेगी और रायपुर (R) 15:30 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्ग, राजनांदगांव, बालाघाट,जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, फिरोजाबाद से गुजर कर सोमवार सुबह 09:30 पर टुंडला पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08467 भुवनेश्वर-टुण्डला कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी, 2025 को भुवनेश्वर से 12.50 बजे खुलकर अगले दिन 15 फरवरी को 00.40 बजे नेसुब गोमो, 03.30 बजे गया, 07.35 बजे डीडीयू,12.05 बजे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे टुण्डला पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 08468 टुण्डला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल 16 फरवरी, 2025 को टुण्डला से 04.00 बजे खुलकर 10.50 बजे प्रयागराज, 14.00 डीडीयू, 16.40 बजे गया, 19.40 बजे नेसुब गोमो सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 08.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस 16 व 20 फरवरी को भावनगर से सुबह 5 बजे रवाना होगी, और अगले दिन दोपहर 2:45 बजे बनारस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस 17 और 21 फरवरी को रात 7:30 बजे बनारस से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5 बजे भावनगर पहुंचेगी।यह महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, फतेहपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
फरवरी में ये ट्रेनें रहेंगे रद्द
- गाड़ी संख्या 18019/18020 (झारग्राम – धनबाद – झारग्राम ) 10 फरवरी, 13 फरवरी और 16 फरवरी 2025 को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 13503/13504 (बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान) 10 फरवरी 2025 को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 68090/68089 (आद्रा – मिदनापुर – आद्रा) 10 फरवरी, 14 फरवरी और 16 फरवरी 2025 को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 68046/68045 (आसनसोल – आद्रा – आसनसोल) 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक रद्द ।
- गाड़ी संख्या 63594/63593 (आसनसोल – पुरूलिया – आसनसोल) 10 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी 2025 को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 68053/68054 (आद्रा – बाराभुम – आद्रा) 10 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 08 मार्च के लिए कैंसिल
- ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च के लिए कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18033-18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा मेम 09 मार्च के लिए कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18011-18012 हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 08 और 22 मार्च के लिए कैंसिल
- ट्रेन नंबर 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 08 और 21 मार्च के लिए कैंसिल
- ट्रेन संख्या 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 19 फरवरी तक रद्द ।
- ट्रेन नंबर 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी तक रद्द ।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

