Hindi News

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जून से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों को लाभ, 12 ट्रेनों का विस्तार, इनमें लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, देखें रूट-शेड्यूल

Written by:Pooja Khodani
Published:
चंडीगढ़-पटना स्पेशल चंडीगढ़ से पांच जून से 10 जून तक प्रत्येक गुरूवार और पटना-चंडीगढ़ स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए छह से 11 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जून से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों को लाभ, 12 ट्रेनों का विस्तार, इनमें लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, देखें रूट-शेड्यूल

Two new trains Dhanbad and Chopan express inaugurated from Bhopal station

Indian Railway Special Train :रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जून में कई समर स्पेशल वीकली ट्रेन चलाने का ऐलान किया है जो यूपी, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश के रास्ते अलग अलग तारीखों को चलाई जाएगी।रेलवे ने जून से हरियाणा के रेवाड़ी से खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है।

इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि को जून तक बढ़ा दिया है। 12 ट्रेनों के रूट में विस्तार और आधा दर्जन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है।

जून में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01418 दानापुर–पुणे स्पेशल ट्रेन 30 मई और तीन जून को सुबह 8:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, सतना 5:30 बजे, कटनी 6:55 बजे, जबलपुर रात 9:30 बजे, और अगले दिन इटारसी रात 1:50 बजे पहुंचकर शाम को 5:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09637 रेवाडी-रींगस स्पेशल रेल सेवा 1 , 6 , 7 , 8 , 11 ,14 ,15 , 21 , 22 , 25, 28 व 29 जून को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 1 , 6 , 7 , 8 , 11 ,14 ,15 , 21 , 22 , 25 , 28 व 29 जून को रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी श्रीमाधोपुर रींगस समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।
  • गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 1 से 8 जून 2025 एवं 10 से 30 जून तक जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 1 से 8 जून 2025 एवं 10 से 30 जून तक भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।यह गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, रेवाड़ी चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमवीबी, बेंगलुरु स्पेशल दानापुर से 1 जून 2025 से 29 जून 2025 तक हर रविवार और सोमवार को चलेगी।गाड़ी संख्या 03252 एसएमवीबी, बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल बेंगलुरु से 3 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और बुधवार को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-एसएमवीबी, बेंगलुरु स्पेशल दानापुर से 3 जून 2025 से 24 जून 2025 तक हर मंगलवार को चलेगी.। गाड़ी संख्या 03260 एसएमवीबी, बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल बेंगलुरु से 5 जून 2025 से 27 जून 2025 तक हर गुरुवार को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 06529 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू-गोमतीनगर स्पेशल का संचालन अब सोमवार के दिन 2/9 जून बंगलूरू से शाम 7.00 बजे से चलकर पुणे, मनमाड, भुसावल, खंडवा, रानी कमलापति, बीना, झांसी से होते हुए बुधवार रात 10 बजे प्रयागराज जंक्शन वाराणसी, गोरखपुर रुकते हुए गुरूवार सुबह 11.30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 06530 ट्रेन का संचालन शुक्रवार के दिन 06 एवं 13 जून को गोमतीनगर से दोपहर 12:20 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 1:20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सोमवार सुबह 8:15 बजे बंगलूरू पहुंच जाएगी।

12 वीकली ट्रेनों के फेरे बढ़े

  1. गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-पटना स्पेशल अब 5 जून से 10 जुलाई तक हर गुरुवार को चंडीगढ़ से। वापसी में गाड़ी संख्या 04503 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल 6 जून से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को पटना से ।
  2. गाड़ी संख्या 09067 उधना-जयनगर स्पेशल 1 जून से 29 जून तक हर रविवार को उधना से।वापसी में गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना स्पेशल 2 जून से 30 जून तक हर सोमवार को जयनगर से।
  3. गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल 7 जून से 28 जून तक हर शनिवार को उधना से । वापसी में गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 9 जून से 30 जून तक हर सोमवार को समस्तीपुर से।
  4. गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 2 जून से 30 जून तक हर सोमवार को हुब्बल्लि से।वापसी में गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल 5 जून से 3 जुलाई तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से।
  5. गाड़ी संख्या 07311 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 9 जून से 23 जून तक हर सोमवार को वास्को द गामा से।वापसी में गाड़ी संख्या 07312 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा स्पेशल 12 जून से 26 जून तक हर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से।
  6. गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल 17 जून और 24 जून को मंगलवार को मैसूर से । वापसी में गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल 21 जून और 28 जून को शनिवार को दरभंगा से ।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्स्ट्रा कोच-

  • 1 से 29 जून तक 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।
  • 2 से 30 जून तक 22812 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।
  • 2 से 30 जून तक 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।
  • 2 जून से एक जुलाई तक 22824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।
  • 7 से 28 जून तक 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।
  • 8 से 29 जून तक 20818 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच ।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews