यात्री कृपया ध्यान दें! जनवरी से चलेगी ये 9 स्पेशल ट्रेनें, दिसंबर में कई रद्द, इनके फेरे बढ़े-रूट भी बदला, जानें पूरा शेड्यूल

धनबाद-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार 18 से 25 दिसंबर  और कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल हर शनिवार 21  से 28 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
indian railway

Indian Railway Special Trains : रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेलवे ने कुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिसका संचालन राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से होगा। पहली ट्रेन रायगढ़ से 25 जनवरी ,दूसरी ट्रेन 8 फरवरी को दुर्ग और तीसरी ट्रेन बिलासपुर से 22 फरवरी को रवाना होगी। खास बात ये है कि यह ट्रेनें एमपी के रेलवे स्टेशनों से रुकते हुए जाएगी, जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

राजस्थान से चलने वाली 5 स्पेशल ट्रेन बीकानेर-साईंनगर शिरडी-बीकानेर, हिसार-तिरूपति-हिसार, हिसार-हडपसर (पुणे)-हिसार, अजमेर-दौंड-अजमेर और अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। इससे महाराष्ट्र और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा।

नए साल में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  1. गाड़ी संख्या 08251 रायगढ़-वाराणसी कुंभ स्पेशल का रायगढ़ से संचालन 25 जनवरी और वापसी में 26 को वाराणसी से किया जाएगा।
  2. गाड़ी संख्या 08791 दुर्ग-वाराणसी स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को दुर्ग से संचालित होगी और प्रयागराज छिवकी होकर वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में नाै फरवरी को वाराणसी से दुर्ग के लिए रवाना होगी।
  3. गाड़ी संख्या 08253 बिलासपुर-वाराणसी ट्रेन 22 फरवरी को बिलासपुर से चलकर प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।  वापसी में 23 फरवरी को वाराणसी से रवाना होकर बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.01.2025 से 20.02.2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  6. गाड़ी संख्या 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17.01.2025 से 21.02.2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी।
  7. गाड़ी संख्या 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.01.2025 से 19.02.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
  8. गाड़ी संख्या 04811,बाड़मेर-बरौनी स्पेशल(1 ट्रिप) 19 जनवरी को बाड़मेर से सायं 5.30 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर रात्रि 9.20 बजे आगमन व 9.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी।
  9. गाडी संख्या 04812,बरौनी-बाड़मेर स्पेशल(1 ट्रिप) बरौनी से 21 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन जोधपुर स्टेशन पर सुबह 8.45 बजे आगमन व 8.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़े

  • बीकानेर-साईंनगर शिरडी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 28 दिसंबर और साईंनगर शिरडी से 29 दिसंबर तक चलेगी।
  • हिसार-तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हिसार से 28 दिसंबर और तिरुपति से 30 दिसंबर तक चलेगी
  • हिसार-हडपसर (पुणे)-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हिसार से 29 दिसंबर और हडपसर (पुणे) से 30 दिसंबर तक चलेगी
  • अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अजमेर से: 26 दिसंबर और दौंड से 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी
  • अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल ट्रेन अजमेर से 25 दिसंबर तक और सोलापुर से 26 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 24 दिसंबर और एलटीटी से 25 दिसंबर 2024 को चलाई जायेगी।बिलासपुर एलटीटी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 02एसी टू टीयर, 02 एसी थ्री टीयर सहित कुल 20 कोच होंगे।

दिसंबर में रद्द रहेगी स्पेशल ट्रेनें

  • धनबाद-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल (03325) हर बुधवार 18 से 25 दिसंबर  और कोयंबटूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल (03326) हर शनिवार 21  से 28 दिसंबर तक रद्द ।
  • पटना-सिकंदराबाद स्पेशल (03253)  हर सोमवार और बुधवार 16 से 30 दिसंबर  और हैदराबाद-पटना स्पेशल (07255) हर बुधवार 18 दिसंबर से 1 जनवरी तक रद्द ।
  • सिकंदराबाद-पटना स्पेशल (07256) हर शुक्रवार 20 और 27 दिसंबर को रद्द
  • पटना-पुरी स्पेशल (03230) हर गुरुवार 12 से 26 दिसंबर और पुरी-पटना स्पेशल (03229)  हर शुक्रवार, 13 से 27 दिसंबर तक रद्द ।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला

  • गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर ट्रेन 13 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय से मिर्जापुर होकर प्रयागराज न जाकर वाराणसी से रामबाग होते प्रयागराज जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 13 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज न जाकर वाराणसी से रामबाग होते हुए प्रयागराज जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या एक्सप्रेस 14 दिसंबर को प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय न जाकर प्रयागराज से रामबाग होते वाराणसी से दीनदयाल उपाध्याय नगर जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 14 दिसंबर को प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय न जाकर प्रयागराज से रामबाग होते हुए वाराणसी से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर जाएगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews