रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 14 जनवरी से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिलेगी इतनी छूट

रेलवे द्वारा अपने यात्रियों के लिए एक और सुविधा शुरू की गई है। इससे सुविधा के तहत अब डिजिटल जनरल टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
indian railways

अपनी यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार कोई ना कोई कदम उठा रहा है। अब डिजिटल बुकिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में आकर कदम बढ़ाया गया है। अब रेलवन ऐप के जरिए अगर यात्री जनरल टिकट खरीदते हैं तो उन्हें 3% की छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ एक भुगतान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि डेबिट कार्ड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और गैर बैंकिंग ऐप सहित सभी डिजिटल मोड से भुगतान करने पर मिलेगा।

DRM सोलापुर के X हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक  रेलवे द्वारा इस नई व्यवस्था को 14 जनवरी से लागू किया जा रहा है। यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। यह पायलट प्रोजेक्ट है जो अगर सफल होता है तो इसे पूरी तरह से लागू किए जाने की योजना बनाई गई है। यह सुविधा केवल अनारक्षित (General/UTS) टिकट के लिए है, आरक्षित टिकट शामिल नहीं हैं।

कैसे मिलेगा लाभ

अब तक अगर अनारक्षित टिकट बुक किया जाता है तो आर वॉलेट से भुगतान करने पर ही तीन प्रतिशत कैशबैक मिलता है। डिजिटल भुगतान को व्यापक बनाया जा सके इसके लिए रेलवे ने सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर यह लाभ देने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत यात्री टिकट लेते समय किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान करेगा तो उसे किराए पर 3% की छूट मिलेगी। इससे छोटे रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी इससे टिकट काउंटर पर भीड़ भी कम होगी जिससे टिकट का खर्च भी बचेगा। यात्रियों को यह छूट कैशबैक के रूप में नहीं बल्कि टिकट की कीमत में सीधे कटौती के तौर पर दी जाने वाली है। ये सुविधा केवल रेलवन ऐप तक सीमित है।

कैसे मिलेगा डिस्काउंट का लाभ

  • रेलवन टिकट से बुकिंग करना बहुत आसान है। इसके लिए मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी।
  • इसके बाद आईआरसीटीसी या यूटीएस आईडी के जरिए लॉग इन करना होगा।
  • अब होम स्क्रीन पर अनारक्षित टिकट या फिर UTS का ऑप्शन चुनें।
  • अब आपको यात्रा प्रारंभ होने के स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा।
  • यहां टिकट का प्रकार, श्रेणी और यात्रियों की जानकारी भरने के बाद बुक टिकट पर टैप करें।
  • भुगतान करने के लिए किसी भी डिजिटल पेमेंट विकल्प का उपयोग करें। बुकिंग पूरी होते ही क्यूआर कोड युक्त डिजिटल टिकट अपने आप जनरेट हो जाएगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews