जानिए इंडियन रेलवे के लोको पायलट को कितनी मिलती है सैलरी? भत्ते के अलावा कौन कौन सी दी जाती है सुविधाएं, कैसे होता है चयन?

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) से होती है, जिसकी प्रारंभिक बेसिक सैलरी 19,900 रुपये होती है। सैलरी में विभिन्न भत्ते जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 21,500 से 35,000 रुपये तक हो सकता है।
Railway Recruitment 2025

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। हर दिन 22,500 से ज्यादा ट्रेनें दौड़ती हैं और करोड़ों यात्री सफर करते हैं। इन ट्रेनों को चलाने की जिम्मेदारी लोको पायलट की होती है। भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी सरकारी, स्थायी और सुरक्षित होती है। इसमें अच्छी सैलरी के अलावा कर्मचारियों को पेंशन, मेडिकल फैसिलिटीज, ट्रैवल अलाउंस और प्रमोशन के मौके भी मिलते हैं। क्या आप जानते है कि एक लोको पायलट को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?

दरअसल, भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) से होती है।  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की भर्ती की जाती है।इसका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), एडवांस्ड लेवल टेस्ट और साइकोमेट्रिक टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा एएलपी को मेडिकल कैटेगरी A1 में रखा जाता है, जिसमें फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी होता है। एएलपी पद पर अनुभव के आधार पर लोको पायलट, सीनियर लोको पायलट और मुख्य लोको पायलट के पद पर प्रमोशन मिलता जाता है।

Indian Railways Loco Pilot वेतन-भत्ता

  • रेलवे में लोको पायलट की सैलरी उनके अनुभव और पद के अनुसार तय होती है
  • असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) को प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये (लेवल-2) होता है।इसमें भत्ते जोड़कर कुल सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये तक हो सकती है। लोको पायलट (सीनियर) को वेतनमान 35,000 से 55,000 रुपये तक होता है।
  • मुख्य लोको पायलट (Chief Loco Pilot) यानि अनुभवी ड्राइवर का वेतन 60,000 रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। 8वां वेतन आयोग में लोको पायलट की सैलरी 35,000 से 45,000 रुपये और अधिकतम 1.3 लाख रुपये तक हो सकती है।

सैलरी के अलावा मिलते है कई भत्ते

महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और नाइट ड्यूटी अलाउंस जैसे आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। रेलवे ड्राइवर को मेडिकल सुविधा, पेंशन स्कीम, इंश्योरेंस कवरेज और परिवार के लिए हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। छुट्टियों की सुविधा, फ्री या रियायती रेलवे पास और क्वार्टर जैसी आवासीय सुविधा भी इसमें शामिल है।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतो से जुटाई गई है, जिसमें बदलाव हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews