Indian railway recruitment: इंडियन रेलवे आरपीएफ कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट 2022 का नोटिस फर्जी है

Indian railway recruitment: इंडियन रेलवे आरपीएफ कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट 2022 का नोटिस फर्जी है
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन रेलवे आरपीएफ कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट 2022 (Indian railway recruitment) का नोटिस फेक है। इस बात का खुलासा खुद भारतीय रेलवे ने किया। रेलवे के अनुसार विभाग ने ऐसी किसी भर्ती की घोषणा नहीं की है। फर्जी नोटिस के बारे में इंडियन रेलवे ने कहा कि फर्जी नोटिस के झांसे में न आएं क्योंकि इंडियन रेलवे ऐसी कोई भर्ती नहीं निकाली है। इस बारे में जो भी विज्ञापन दिया जा रहा है वह पूर्णतया फर्जी है।

यहां भी देखें-  IndianRailways: रेलवे का बड़ा फैसला, कम दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि हाल ही में इंडियन रेलवे में आरपीएफ कॉन्सटेबल भर्ती 2022 को लेकर एक फेक नोटिस प्रसारित किया गया था। युवाओं ने इस नोटिस को देखते ही अपनी सक्रियता दिखाने भी शुरू कर दी थी लेकिन तेजी से फैल रहे इस झूठ पर खुद रेलवे ने अंकुश लगाया है।

यहां भी देखें- Indian Railways ने दी सुविधा, MP सहित इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ, जाने डिटेल्स

रेलवे ने इस नोटिस को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ और फर्जी बताया साथ ही लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत भी दी।साथ ही रेलवे ने आगे भी ऐसी किसी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की बात कही।

गौरतलब है की रेलवे में नौकरी करने के प्रति युवाओं में विशेष रुझान होता है और इसी का फायदा उठाते हुए कुछ शातिर दिमाग के लोग उनका फायदा उठाकर आवेदन के नाम पर उनसे पैसा ऐंठने की कोशिश करने लगते हैं। जानकारी के अभाव में और नौकरी पाने के जल्दी में कई बार लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी प्रकार की ठगी से बचाने के लिए रेलवे ने खुद आगे आकर यह जानकारी साझा की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews