प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, जानें क्या रहेगा नया रूट

प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन्हें निर्धारित रूट से ना चलाकर परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।
Indian Railways

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू हो गया है। इस काम को चलते कई ट्रेन प्रभावित हो गई है। कुछ ऐसी हैं जिनके मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। 13 ट्रेन ऐसी भी हैं जिन्हें आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है। वहीं अलग-अलग स्टेशन से ट्रेनों का संचालन देरी से होगा।

इस संबंध में प्रयागराज रेलवे मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है। चलिए हम आपको बता देते हैं कि कौन सी ट्रेन हैं जिन्हें निरस्त किया गया है और वह कौन सी है जिनका मार्ग परिवर्तन हुआ है। अगर आप इन मार्गों पर यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो लिस्ट चेक कर सकते हैं।

इन ट्रेनों का बदला रूट

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी 30 अप्रैल को मिर्जापुर के रास्ते से न होकर कानपुर सेंट्रल लखनऊ-वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते से गुजरेगी।

इसके अलावा कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल 29 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते सफर करेगी।

ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस 30 तारीख को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। ये मिर्जापुर के रास्ते नहीं चलेगी।

लोकमान्य तिलक-बलिया एक्सप्रेस के रूट में 29 अप्रैल को बदलाव किया गया है। यह जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल- भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना तक जाएगी। इस ट्रेन का रूट जंघई-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी-मुड़वारा से बीना रहता है।

आनंद विहार टर्मिनल पुरी एक्सप्रेस 30 अप्रैल को मिर्जापुर रूट से परिवर्तित कर कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते संचालित किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews